विभाग के आदेश पर भारी तीन िशक्षकों की मनमानी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Dec 2016 5:08 AM (IST)
विज्ञापन

प्रतिनियोजन पर वर्षों से जमे हैं तीन शिक्षक जिला मुख्यालय में सरकारी कार्यों में बटाते हैं हाथ गोपालगंज : शिक्षा विभाग के आदेश पर साहब की मनमानी भारी पड़ रही है. विभाग के आदेश को नजरअंदाज कर अब भी तीन शिक्षक वर्षों से प्रतिनियुक्ति पर बने हुए हैं. वे भी किसी ऐसे वैसे कार्यालय नहीं […]
विज्ञापन
प्रतिनियोजन पर वर्षों से जमे हैं तीन शिक्षक
जिला मुख्यालय में सरकारी कार्यों में बटाते हैं हाथ
गोपालगंज : शिक्षा विभाग के आदेश पर साहब की मनमानी भारी पड़ रही है. विभाग के आदेश को नजरअंदाज कर अब भी तीन शिक्षक वर्षों से प्रतिनियुक्ति पर बने हुए हैं. वे भी किसी ऐसे वैसे कार्यालय नहीं बल्कि जिला मुख्यालय में. शिक्षक स्कूल में पठन-पाठन का कार्य छोड़ कर जिले के महत्वपूर्ण कार्यालय परिवहन कार्यालय से लेकर अनुमंडल कार्यालय तक संचिकाओं के निष्पादन का कार्य किया करते हैं. ऐसे में सदर प्रखंड के मध्य विद्यालय बरइपट्टी के शिक्षक प्रमोद कुमार राव, प्राथमिक विद्यालय निरंजना के शिक्षक सुमन कुमार एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय मठिया राम के शिक्षक रामएकबाल साह प्रतिनियोजन पर बने हुए हैं.
ऐसे में शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव के आदेश को विभाग के वरीय अधिकारी अनदेखी कर रहे हैं जिनके कारण गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का उद्देश्य विफल हो रहा है. इस मनमानी को लेकर नागेंद्र प्रसाद सिंह ने शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव, मानवाधिकार आयोग एवं डीएम को आवेदन देकर मामले की जांच किये जाने की मांग की है. इस सबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमार ने कहा है कि शिक्षक कैसे प्रतिनियुक्ति पर हैं, इसकी जांच की जायेगी. जो भी दोषी होंगे, उन पर कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










