पंचदेवरी में 11 शिक्षकों का नियोजन रद्द

Published at :30 Nov 2016 4:15 AM (IST)
विज्ञापन
पंचदेवरी में 11 शिक्षकों का नियोजन रद्द

प्रमाणपत्र फर्जी पाये जाने पर िनयोजन इकाई की कार्रवाई पंचदेवरी (गोपालगंज) : पंचदेवरी में फर्जी प्रमाणपत्र पर बहाल 11 शिक्षकों का नियोजन प्रखंड नियोजन इकाई ने रद्द कर दिया है. इनका नियोजन 2006 में किया गया था. नियोजन में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़े की बात सामने आयी थी. इसे गंभीरता से लेते हुए नियोजन इकाई […]

विज्ञापन

प्रमाणपत्र फर्जी पाये जाने पर िनयोजन इकाई की कार्रवाई

पंचदेवरी (गोपालगंज) : पंचदेवरी में फर्जी प्रमाणपत्र पर बहाल 11 शिक्षकों का नियोजन प्रखंड नियोजन इकाई ने रद्द कर दिया है. इनका नियोजन 2006 में किया गया था. नियोजन में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़े की बात सामने आयी थी. इसे गंभीरता से लेते हुए नियोजन इकाई ने नियोजित सभी शिक्षकों के शैक्षणिक एवं प्रशैक्षणिक प्रमाण पत्रों की जांच करायी, जिसमें 11 शिक्षकों के प्रमाणपत्र फर्जी पाये गये. इसके बाद छह दिसंबर 2006 एवं 12 दिसंबर 2006 को नियोजन इकाई की बैठक के आलोक में तत्कालीन बीइओ विनय शंकर दूबे ने उन शिक्षकों का नियोजन रद्द कर दिया, लेकिन नियोजन रद्द संबंधित पत्र निर्गत नहीं किया गया.
इसके कारण उक्त सभी शिक्षक स्कूलाें में कार्यरत थे. हालांकि उसके बाद उन शिक्षकों का कुछ महीनों का मानदेय भुगतान भी किया गया, लेकिन बाद में मानदेय भुगतान लंबित हो गया. इधर, प्रखंड नियोजन इकाई ने उपयुक्त तथ्यों के संबंध में उक्त शिक्षकों से स्पष्टीकरण की मांग की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने पर प्रखंड नियोजन इकाई ने इन शिक्षकों का नियोजन रद्द कर दिया है. जिन शिक्षकों का नियोजन रद्द किया गया है, उनमें उमवि देवरिया की अर्चना राय, जवाहर लाल साह तथा संजय कुमार पाठक, उमवि खालगांव के धनश्याम तिवारी तथा रामस्नेही राम, उमवि गहनी चकिया के संजय राम, मवि मोतीपुर के महातम प्रसाद, मवि भठवां के केशव प्रसाद तिवारी, उमवि महुअवां के संजय प्रसाद, उमवि राजापुर महंत के रिपुंजय कुमार पांडेय उमवि पंचदेवरी के बृज किशोर मांझी शामिल हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन