एक दर्जन से अधिक वाहन टकराये, मामूली क्षति

Published at :29 Nov 2016 5:14 AM (IST)
विज्ञापन
एक दर्जन से अधिक वाहन टकराये, मामूली क्षति

गोपालगंज : मौसम में आये अचानक बदलाव और घने कुहरे ने सड़कों की रफ्तार पर विराम लगा दिया. सोमवार की सुबह कई वाहन सड़कों पर जहां खड़े रहे, वहीं कुछ रेंगते रहे. कुहरे की चादर से ढकी सड़कों पर एक दर्जन से अधिक वाहन आपस में टकरा गये. गनीमत रही कि मामूली क्षति को छोड़ […]

विज्ञापन

गोपालगंज : मौसम में आये अचानक बदलाव और घने कुहरे ने सड़कों की रफ्तार पर विराम लगा दिया. सोमवार की सुबह कई वाहन सड़कों पर जहां खड़े रहे, वहीं कुछ रेंगते रहे. कुहरे की चादर से ढकी सड़कों पर एक दर्जन से अधिक वाहन आपस में टकरा गये. गनीमत रही कि मामूली क्षति को छोड़ कर कोई बड़ी घटना न घटी.

एनएच 28 के बनकट मोड़ के पास चार ट्रक और दो ट्रैक्टरों में टक्कर हो गयी. वहीं, पथरा के पास ट्रैक्टर और ट्रक आपस में टकरा गये. नतीजतन कई जगह जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी. सबसे बुरा हाल डुमरिया सेतु पर रहा. जर्जर पुल पर भय के बीच गाड़ियां चलती रहीं. सोमवार की सुबह विजीविलीटी पांच से दस मीटर तक रही. फिलहाल आनेवाले एक सप्ताह में मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार कुहरे में बढ़ोतरी होगी और इससे बचने के लिए रेडलाइट जैसी कोई व्यवस्था हाइवे पर नहीं है. ऐसे में जाम और दुर्घटनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता है.

तीन घंटे लेट पहुंची सवारी गाड़ी
कुहरे का प्रभाव ट्रेनों पर भी पड़ा. पूर्वोतर रेलवे के थावे स्टेशन पर गाड़ी संख्या 75012 कप्तानगंज-सीवान तीन घंटे देर से पहुंची. स्टेशन अधीक्षक पीएन बैठा ने ट्रेन लेट आने का कारण कुहरे के कारण ट्रेन की रफ्तार कम होना बताया है.
ट्रेन लेट आने से कई यात्री परेशान रहे.
डोली धरती, लोग घर छोड़ कर बाहर निकले
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन