एडीजे-6 के कोर्ट में केस ट्रांसफर, सुनवाई आज

गोपालगंज : चर्चित खजूरबानी शराबकांड में बुधवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश जफर इमाम मलिक के कोर्ट ने जमानत के बिंदु पर सुनवाई के लिए केस को एडीजे-6 के यहां ट्रांसफर कर दिया. एडीजे-6 के कोर्ट में गुरुवार को सुनवाई होगी. बचाव पक्ष के अधीवक्ता वेदप्रकाश तिवारी ने गैर इरादतन हत्या के मामले में छठु […]
गोपालगंज : चर्चित खजूरबानी शराबकांड में बुधवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश जफर इमाम मलिक के कोर्ट ने जमानत के बिंदु पर सुनवाई के लिए केस को एडीजे-6 के यहां ट्रांसफर कर दिया. एडीजे-6 के कोर्ट में गुरुवार को सुनवाई होगी. बचाव पक्ष के अधीवक्ता वेदप्रकाश तिवारी ने गैर इरादतन हत्या के मामले में छठु पासी, सनोज पासी, राजेश पासी व रीता देवी की जमानत के लिए जिला जज के यहां अर्जी दी थी. बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने जमानत की अर्जी देते हुए कहा कि इन आरोपितों के घर से न तो शराब बरामद हुई है और न ही किसी ने इनके घर शराब पीने से मौत की बात स्वीकारी है. सरकार की ओर से उत्पाद विभाग के विशेष लोक अभियोजक रविभूषण श्रीवास्तव ने बहस में हिस्सा लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










