थावे में बोलेरो से 896 टेट्रा पैक शराब बरामद, तस्कर फरार

Published by : MANISH RAJ Updated At : 26 Dec 2025 7:07 PM

विज्ञापन

थावे. थावे पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए थावे बाजार से एक बोलेरो से 896 टेट्रा पैक देसी शराब बरामद की है.

विज्ञापन

थावे. थावे पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए थावे बाजार से एक बोलेरो से 896 टेट्रा पैक देसी शराब बरामद की है. पुलिस को देखते ही शराब तस्कर कुहासा और अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया. बताया गया कि बोलेरो के आगे-आगे लाइनर के रूप में चल रही बाइक का चालक और बोलेरो चालक दोनों वाहन छोड़कर मौके से भाग निकले. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके से बोलेरो और बाइक को जब्त कर लिया. इस संबंध में थावे थाने में बोलेरो चालक, वाहन मालिक एवं बाइक चालक के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है. रात्रि गश्ती के दौरान प्रशिक्षु एसआइ शशि सपना सहित अन्य पुलिस बल मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH RAJ

लेखक के बारे में

By MANISH RAJ

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन