घर पर बनाएं सहजन के पत्तों की पूरी, सबको आएगा पसंद

Updated:
विज्ञापन
घर पर बनाएं सहजन के पत्तों की पूरी, सबको आएगा पसंद

Moringa Leaves Puri: पूरी तो आपने कई तरह की बनाई होगी जैसे की पालक, पनीर, बीटरूट और मटर. ऐसे में आप एक बार सहजन के पत्तों से बनी पूरी को बनाकर ट्राई कर सकते हैं.

विज्ञापन

Moringa Leaves Puri: सहजन के पत्ते, फूल और फलियों से कई सारी स्वादिष्ट डिश तैयार की जाती हैं. अगर आप भी इसके पत्ते से कुछ ऐसी रेसिपी बनाने का सोच रहे हैं जो सबको पसंद आए तो आप सहजन के पत्तों की पूरी बना सकते हैं. इसे बनाना आसान होता है और ज्यादा टाइम भी नहीं लगता है. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल में सहजन के पत्तों की पूरी बनाने की रेसिपी. 

सहजन के पत्तों की पूरी बनाने के लिए सामग्री क्या चाहिए?

  • गेहूं का आटा – 2 कप
  • सहजन के ताजे पत्ते – 1 कप 
  • हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी हुई)
  • लाल मिर्च पाउडर  – आधा छोटा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • तेल – जरूरत अनुसार 
  • पानी – आवश्यकतानुसार
  • अदरक – 1 छोटा चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
  • अजवाइन – आधा छोटा चम्मच
  • जीरा  – आधा छोटा चम्मच
  • हल्दी पाउडर – आधा छोटा चम्मच

सहजन के पत्तों की पूरी बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले आप सहजन के पत्तों को अच्छी तरह धोकर साफ करें. अब पत्तों को पानी से निकालकर बारीक काट लें. 
  • अब एक बड़ा बर्तन लें. इसमें गेहूं का आटा डालें. फिर कटे हुए सहजन के पत्तों को डालकर मिक्स करें. अब इसमें हरी मिर्च, अदरक, अजवाइन और जीरा डालें. 
  • इसके बाद हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालें. इसके ऊपर से 1 छोटा चम्मच तेल डालकर अच्छे से मिलाएं. इन सारी सामग्री में थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर कड़ा आटा गूंथ लें. आटे को ढककर 10 मिनट के लिए रख दें. 
  • अब आटे की छोटी-छोटी लोईयां तैयार करें. हर लोई को गोल आकार में पूरी की तरह बेलें. एक कड़ाही में तेल डालकर धीमी आंच पर गरम करें. जब तेल गर्म हो जाए तब आप बेली हुई पूरियां डालकर कलछी से हल्का दबाकर फुलाएं. इसे दोनों तरफ से अच्छे से तलें. 
  • अब तैयार हुई पूरी को आप एक प्लेट में निकाल लें. इसे किसी भी सब्जी, दही या चटनी के साथ परोसें. 

यह भी पढ़ें: Sabudana Puri Recipe: साबूदाना और आलू से बनाएं फूली-फूली पूरियां, हर खास मौके पर मिलेगा स्वाद का मजा 

यह भी पढ़ें: Aloo-Palak Puri: घर में ऐसे बनाएं फूली-फूली आलू-पालक पूरी, सब खाएंगे बड़े चाव से 

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola