आयोग ने डीइओ पर लगाया 25 हजार रुपये का अर्थदंड

गोपालगंज : शिक्षक को सूचना उपलब्ध नहीं कराना जिला शिक्षा पदाधिकारी को महंगा पड़ गया. सीवान जिले के सरसर गांव के सेवानिवृत्त सहायक शिक्षक वशिष्ठ गुप्ता के द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमार से वर्ष 2013 में सूचना की मांग की गयी थी. तब से जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीइओ)के द्वारा आवेदक को गलत एवं भ्रामक […]
गोपालगंज : शिक्षक को सूचना उपलब्ध नहीं कराना जिला शिक्षा पदाधिकारी को महंगा पड़ गया. सीवान जिले के सरसर गांव के सेवानिवृत्त सहायक शिक्षक वशिष्ठ गुप्ता के द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमार से वर्ष 2013 में सूचना की मांग की गयी थी. तब से जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीइओ)के द्वारा आवेदक को गलत एवं भ्रामक सूचना उपलब्ध करायी जाती रही.
तीन वर्षों में आवेदक को पूर्ण सूचना उपलब्ध नहीं कराये जाने को गंभीरता से लेते हुए राज्य सूचना आयोग ने जिला शिक्षा पदाधिकारी पर 25 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है. राज्य सूचना आयोग अरुण कुमार वर्मा ने जिला शिक्षा पदाधिकारी पर दंड की राशि निर्धारित करते हुए दंड राशि को पांच आसान किस्तों में कटौती किये जाने का निर्देश डीएम राहुल कुमार को दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










