नोट की पुड़िया बना कर स्मैक का धुआं उड़ाते युवक गिरफ्तार

गोपालगंज : हजार-पांच सौ के नोट बंद होने के बाद लोग छोटे नोटों को बचा कर किसी तरह से अपने घर का काम चला रहे हैं. वहीं, स्मैक पीने के आदि हो चुके कुछ युवक पांच-दस के नोट में ही स्मैक भर कर धुआं उड़ा रहे हैं. गुरुवार को नगर थाने की पुलिस ने एक […]
गोपालगंज : हजार-पांच सौ के नोट बंद होने के बाद लोग छोटे नोटों को बचा कर किसी तरह से अपने घर का काम चला रहे हैं. वहीं, स्मैक पीने के आदि हो चुके कुछ युवक पांच-दस के नोट में ही स्मैक भर कर धुआं उड़ा रहे हैं. गुरुवार को नगर थाने की पुलिस ने एक ऐसे ही मामले का उजागर किया है. सरेया मोहल्ले में पुलिस ने छापेमारी कर शाहिद को जब गिरफ्तार किया. वह पांच रुपये के नोट में स्मैक भर कर धुआं उड़ा रहा था. पुलिस ने पांच ग्राम स्मैक और एक चाकू भी बरामद किया है. नगर इंस्पेक्टर बालेश्वर राय ने बताया कि सरेया मोहल्ले में नशीला पदार्थ के कारोबार करने की सूचना मिली थी. पुलिस बल के साथ शाहिद के घर पर छापेमारी की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










