सीएम के आगमन की तैयारी में जुटा प्रशासन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Nov 2016 3:57 AM (IST)
विज्ञापन

डीएम ने लोक शिकायत निवारण कार्यालय का किया निरीक्षण सभी विभागों के प्रभारी पदाधिकारियों को दिया निर्देश गोपालगंज : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन को लेकर जिला प्रशासन तैयारियां में जुट गया है. डीएम के निर्देश पर प्रशासन के सभी अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की तैयारी शुरू कर दी है. अभी से ही तैयारियों का […]
विज्ञापन
डीएम ने लोक शिकायत निवारण कार्यालय का किया निरीक्षण
सभी विभागों के प्रभारी पदाधिकारियों को दिया निर्देश
गोपालगंज : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन को लेकर जिला प्रशासन तैयारियां में जुट गया है. डीएम के निर्देश पर प्रशासन के सभी अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की तैयारी शुरू कर दी है. अभी से ही तैयारियों का नजारा चारों ओर देखने को मिल रहा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जिले में निश्चय यात्रा के दूसरे चरण में आने की संभावना जतायी जा रही है. इसके तहत मुख्यमंत्री दिसंबर गोपालगंज आ सकते हैं.
इसको लेकर समाहरणालय सहित विभिन्न सरकारी कार्यालयों में रंगरोगन का कार्य शुरू हो गया है. इतना ही नहीं विभिन्न शाखाओं के प्रभारी पदाधिकारी अपनी-अपनी शाखाओं के माध्यम से संचालित होनेवाली योजनाओं की रिपोर्ट संधारित करने में लगे हुए हैं. इसी क्रम में डीएम ने बुधवार को लोक शिकायत निवारण कार्यालय की औचक निरीक्षण किया.
इस दौरान उन्होंने साफ -सफाई से लेकर कई प्रकार के आवश्यक तैयारियां को लेकर निर्देश दिया. डीएम के निर्देश पर सभी पदाधिकारी तैयारी में जुट गये हैं. इस मौके पर जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों में अपर समाहर्ता लोक शिकायत निवारण शिवनारायण सिंह, वरीय उपसमाहर्ता राजीव रंजन सिन्हा, डीआरडीए निदेशक धनंजय कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी देवेंद्र प्रताप शाही सहित जिला प्रशासन के सभी वरीय अधिकारी भी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










