घर बैठे भी भर सकते हैं आधार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Nov 2016 3:56 AM (IST)
विज्ञापन

काम की बात अगर आपके पास आधार कार्ड नहीं है फिर भी लिंक होना आसान गोपालगंज : अगर आपके पास आधार कार्ड नहीं है, तो कोई बात नहीं, इसके बावजूद लिंक होना आसान है. बस एक फाॅर्म भर कर गैस एजेंसी में देना होगा और आप डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर ऑफ एलपीजी से लिंक हो जायेंगे. […]
विज्ञापन
काम की बात अगर आपके पास आधार कार्ड नहीं है फिर भी लिंक होना आसान
गोपालगंज : अगर आपके पास आधार कार्ड नहीं है, तो कोई बात नहीं, इसके बावजूद लिंक होना आसान है. बस एक फाॅर्म भर कर गैस एजेंसी में देना होगा और आप डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर ऑफ एलपीजी से लिंक हो जायेंगे. रसोई गैस सब्सिडी का लाभ लेने के लिए आप ऑनलाइन भी फाॅर्म भर सकते हैं. उपभोक्ताओं की सहूलियत के लिए इंडेन, एचपी व भारत गैस कंपनियों ने रसोई गैस सब्सिडी फाॅर्म ऑनलाइन कर दिया है. जो उपभोक्ता घर बैठे ही सब्सिडी का लाभ लेना चाहते हैं वे कंपनी की वेबसाइट माई एलपीजी.कॉम.इन पर जाकर फाॅर्म डाउनलोड कर भर सकते हैं. आधार से लिंक नहीं होने पर एक दिसबंर से रसोई गैस में सब्सिडी नहीं मिलेगी.
इस बार चूके तो सब्सिडी का लाभ नहीं मिलेगा. वेबसाइट पर दो तरह के फाॅर्म उपलब्ध हैं. जिन उपभोक्ताओं के पास आधार कार्ड है वे फाॅर्म-1 व 2 डाउनलोड करें. फाॅर्म भरने के बाद 1-नंबर फाॅर्म एजेंसी व 2- नवंबर बैंक में जमा करना होगा. इसी प्रकार जिन उपभोक्ताओं के पास आधार कार्ड नहीं है वह फाॅर्म नंबर-3 व 4 डाउनलोड कर भर सकते हैं.
जिन एलपीजी उपभोक्ताओं के पास आधार कार्ड नहीं है वह फाॅर्म नंबर-4 भर कर पासबुक की छायाप्रति, बैंक स्टेटमेंट की छायाप्रति, रद्द चेक लेकर एजेंसी में जमा कर सकते हैं. एजेंसी संचालक उपभोक्ता की इस सूचना को कंपनी के डेटा में फीड कर देगा और उपभोक्ता डीबीटीएल योजना से लिंक हो जायेंगे. इसके बाद उपभोक्ताओं को बैंक जाने की जरूरत नहीं होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










