शराब के शौकीन सीमा पार कर रहे सब्जी की खरीदारी

Published at :17 Nov 2016 3:54 AM (IST)
विज्ञापन
शराब के शौकीन सीमा पार कर रहे सब्जी की खरीदारी

शराब के शौकीन सीमा पार कर रहे सब्जी की खरीदारी सब्जी खरीदने भी अब यूपी जा रहे लोग भोरे : अब साग हो या सब्जी, कपड़ा हो या दैनिक जरूरतों की चीजें या फिर छोटी-मोटी खरीदारी सीमा पार की दुकानों से हो रही है. ऐसे में बिहार के व्यवसायी अपनी बिक्री कम होने का रोना […]

विज्ञापन

शराब के शौकीन सीमा पार कर रहे सब्जी की खरीदारी

सब्जी खरीदने भी अब यूपी जा रहे लोग
भोरे : अब साग हो या सब्जी, कपड़ा हो या दैनिक जरूरतों की चीजें या फिर छोटी-मोटी खरीदारी सीमा पार की दुकानों से हो रही है. ऐसे में बिहार के व्यवसायी अपनी बिक्री कम होने का रोना तो रहे हैं, लेकिन साथ ही शराब मुक्त बिहार होने की खुशी भी जता रहे हैं. बता दें कि एक अप्रैल से बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के बाद यूपी सरकार ने भोरे एवं विजयीपुर प्रखंडों की सीमा पर दस नयी शराब की दुकानों का लाइसेंस जारी किया. इसका नतीजा यह हुआ कि अचानक यूपी जानेवाले लोगों में इजाफा हुआ. इस शराबबंदी से यूपी में सिर्फ शराब कारोबारियों की चांदी ही नहीं है, बल्कि हर वर्ग के व्यवसायी इसका फायदा उठा रहे हैं. शाम ढलते ही बड़ी संख्या में लोग यूपी की ओर कूच कर रहे हैं. ऐसा नहीं है कि यूपी जानेवालों में सिर्फ सीमा पर रहनेवाले ही लोग हैं,
बल्कि कई ऐसे भी लोग हैं जो जिला मुख्यालय से भी भिंगारी की ओर जा रहे हैं. हालांकि पुलिस क्षेत्र में गश्त तेज करने का दावा तो कर रही है. दो दिन पहले ही सिसई बाजार में एक शराबी द्वारा किया गया हंगामा पुलिस के सारे दावों का पोल खोलते नजर आ रहा है. वैसे भोरे के थानाध्यक्ष कहते हैं कि पुलिस की चौकसी लगातार सीमा क्षेत्रों में है.
सीमावर्ती क्षेत्र में शराब माफिया सक्रिय : विजयीपुर. पूर्ण शराबबंदी को लेकर अन्य राज्यों के महिला सामाजिक संगठनों द्वारा मुख्यमंत्री को बधाई संदेश भेजे जा रहे हैं, साथ ही शराब के खिलाफ चलायी जा रही मुहिम में शामिल होने के लिए निमंत्रण भी मिल रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ यूपी सीमा पर रहनेवाले शराबी एवं शराब माफिया पूर्ण शराबबंदी को विफल करने में लगे हुए हैं. पुलिस की सक्रियता के कारण शराबी व माफिया दोनों परेशान हैं.
पुलिस द्वारा शराब माफियाओं के विरुद्ध अभियान तो चलाया जा रहा है, लेकिन इसके बाद भी शराबी और माफिया अपनी आदत से बाज नहीं आ रहे हैं.
शाम होते ही शराबियों की जमात यूपी की ओर जा कर शराब के नशे में धुत हो कर बिहार पहुंचते ही पुराने हालात को पैदा कर रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन