पासवर्ड पूछ लगा रहे लाखों की चपत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Oct 2016 12:22 AM (IST)
विज्ञापन

अलर्ट . मैगनेटिक एटीएम कार्ड सरेंडर करने के लिए बैंक भेज रहे सूचना गोपालगंज : बैंक के ग्राहकों में हैकरों की दहशत कायम है. गोपालगंज में एटीएम कार्ड ब्लाॅक होने की सूचना का लाभ उठा कर हैकरों ने अपना धंधा तेज कर दिया है. हैकर फोन कर उनसे एटीएम कार्ड नंबर व पासवर्ड पूछ कर […]
विज्ञापन
अलर्ट . मैगनेटिक एटीएम कार्ड सरेंडर करने के लिए बैंक भेज रहे सूचना
गोपालगंज : बैंक के ग्राहकों में हैकरों की दहशत कायम है. गोपालगंज में एटीएम कार्ड ब्लाॅक होने की सूचना का लाभ उठा कर हैकरों ने अपना धंधा तेज कर दिया है. हैकर फोन कर उनसे एटीएम कार्ड नंबर व पासवर्ड पूछ कर लाखों की चपत लगा रहे हैं. देश भर के करीब छह लाख उपभोक्ताओं का डाटा चोरी होने की घटना से दहशत कायम है. एसबीआइ, पीएनबी, इलाहाबाद बैंक, स्टेट बैंक, आइसीआइसीआइ, बैंक ऑफ इंडिया, सिंडिकेट आदि बैंकों की एटीएम पर जाकर खाताधारकों ने अपना पासवर्ड बदल दिये हैं. कई ग्राहकों ने बैंक की शाखाओं में जाकर अपना कार्ड भी सरेंडर किया.
एसबीआइ के एक अधिकारी ने बताया कि हैकरों का निशाना व्हाइट लेवल वाली एटीएम है. ये प्राइवेट कंपनियों की एटीएम है. इसका उपयोग करनेवाले खाताधारकों के डाटा की चोरी हुई है. जिन खाताधारकों ने व्हाइट लेवल के एटीएम कार्ड का प्रयोग किया है, उनका पूरा डाटा हैकरों ने चोरी कर लिया है. मैगनेटिक एटीएम प्रयोग करनेवाले खाताधारकों का डाटा हैकर आसानी से चुरा रहे हैं.
केंद्रीय स्विच से डाटा चोरी : व्हाइट लेवल एटीएम के केंद्रीय स्विच में गड़बड़ी होने से हैकरों ने खाताधारकों के डाटा की चोरी कर ली. इसके बाद उसका क्लोन बना कर शॉपिंग के साथ ही खाते से कैश भी ट्रांसफर कर लिया. सभी बैकों की एटीएम आॅपरेट करने के लिए केंद्रीय स्विच लगा होता है. कैश निकासी के बाद स्विच में खाताधारकों का पूरा डाटा रेकाॅर्ड हो जाता है. एक्सिस बैंक के एक अधिकारी ने बताया कि व्हाइट लेवल एटीएम के सेंट्रली स्विच से ही खाताधारकों का डाटा चोरी हुआ है. सभी बैंकों ने सेंट्रली स्विच लगा रखा है.
बरतें सावधानी
िकसी को भी पासवर्ड व एटीएम कार्ड का नंबर न दें. बैंक अपने उपभोक्ता से ये दोनों चीजें कभी नहीं मांगता है.
हर दो माह में पासवर्ड बदल दें.
मैगनेटिक कार्ड बदल कर चिप वाला कार्ड बैंक से जारी कराएं.
गलत निकासी का मैसेज आने पर टोल फ्री नंबर पर फोन कर कार्ड ब्लाॅक करा दें.
खाताधारकों ने बदले पासवर्ड
हैकरों की कारस्तानी से दहशतजदा कई खाताधारकों ने एसबीआइ मुख्य शाखा, पीएनबी, एचडीएफसी समेत अन्य बैंकों की एटीएम पर जाकर अपना पासवर्ड बदला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










