शहर में तीन छठ घटों की सफाई

Published at :23 Oct 2016 12:19 AM (IST)
विज्ञापन
शहर में तीन छठ घटों की सफाई

गोपालगंज : महापर्व छठ को देखते हुए छठ घाटों का सफाई अभियान जोरों पर है. सफाई अभियान के क्रम में शनिवार को शहर के वीएम फील्ड, नोनिया टोली एवं हलखोरी साह के पोखरा के पास अवस्थित छठ घाटों की सफाई की गयी. घाटों की सफाई में दो दर्जन से अधिक मजदूर लगाये गये हैं. नगर […]

विज्ञापन

गोपालगंज : महापर्व छठ को देखते हुए छठ घाटों का सफाई अभियान जोरों पर है. सफाई अभियान के क्रम में शनिवार को शहर के वीएम फील्ड, नोनिया टोली एवं हलखोरी साह के पोखरा के पास अवस्थित छठ घाटों की सफाई की गयी. घाटों की सफाई में दो दर्जन से अधिक मजदूर लगाये गये हैं.

नगर पर्षद अब तक आधा दर्जन छठ घाटों की सफाई करा चुका है. गौरतलब है कि नगर पर्षद क्षेत्र में कुल 23 छठ घाट हैं, जिनकी सफाई करा करके रंग रोगन कराया जायेगा. सफाई अभियान के बाद अर्घ के लिए नदी, तालाब की सफाई अभियान चल कर की जायेगी.

छठ घाट की सफाई करते मजदूर.
छठ घाटों की सफाई का कार्य जारी है. इसके बाद घाटों का रंग-रोगन कराया जायेगा. टेंट, शामियाना व लाइट के साथ-साथ छठ घाट तक पहुंचनेवाले सभी पथों पर विशेष सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी.
संजू देवी, मुख्य पार्षद, नप गोपालगंज
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन