आधुनिक बिहार के निर्माता थे श्रीकृष्ण बाबू : महाचंद्र

गोपालगंज : आधुनिक बिहार के निर्माता के रूप में श्रीकृष्ण बाबू को बिहार भुला नहीं सकता. उनके आदर्श और दिखाये मार्ग पर चल कर ही बिहार का स्वर्णिम विकास हो सकता है. बिहार केसरी तथा प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह के 129वें जयंती समारोह कैथवलिया सामुदायिक भवन के प्रांगण में श्रीकृष्ण सिंह जनहित मंच […]
गोपालगंज : आधुनिक बिहार के निर्माता के रूप में श्रीकृष्ण बाबू को बिहार भुला नहीं सकता. उनके आदर्श और दिखाये मार्ग पर चल कर ही बिहार का स्वर्णिम विकास हो सकता है. बिहार केसरी तथा प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह के 129वें जयंती समारोह कैथवलिया सामुदायिक भवन के प्रांगण में श्रीकृष्ण सिंह जनहित मंच के तत्वावधान में शनिवार को अायोजित किया गया. मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद डॉ सीपी ठाकुर थे.
उनके कार्यक्रम में नहीं पहुंचने पर राज्य के पूर्व मंत्री महाचंद्र सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि श्रीकृष्ण बाबू की जीवनवृत्त का अध्ययन करने की जरूरत है. उनके जीवनी, आदर्श पर चल कर समाज, प्रदेश और देश का समुचित विकास कर सकते हैं. इस दौरान श्रीकृष्ण बाबू की राजनीतिक जीवनी पर भी महाचंद्र सिंह ने विस्तार से चर्चा की. इस मौके पर पूर्व पर्यटन मंत्री रामप्रवेश राय,
विधान पार्षद आदित्य नारायण पांडेय, विधायक सुबास सिंह, कृष्णा शाही, उमेश प्रधान, मार्कंडेय राय शर्मा, विनोद सिंह, ज्योति प्रकाश वर्णवाल आदि ने संबोधित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया. समारोह की अध्यक्षता मोहन सिंह ने की, जबकि संचालन सुनील सिंह एवं पैक्स अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने किया. धन्यवाद ज्ञापन मंच के अध्यक्ष कुमार गौरव ने किया. इस मौके पर कुमार गौरव, सुनील सिंह, कमलेश पटेल, हिमांशु राम, अनुज सिंह, प्रिंस श्रीवास्तव, जयशंकर सिंह, गप्पू शाही, ब्रजकिशोर सिंह, डबल ब्यास सिंह, अजय सिंह आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










