एनएच पर गड्ढे में गिरी बोलेरो, पति-पत्नी की मौत

Published at :09 Oct 2016 3:37 AM (IST)
विज्ञापन
एनएच पर गड्ढे में गिरी बोलेरो, पति-पत्नी की मौत

दोनों बेटों की हालत गंभीर, सदर अस्पताल में भरती गोपालगंज : एनएच 28 पर बोलेरो पलटने से गोरखपुर से दरभंगा जा रहे दंपती की मौत हो गयी. हादसे में बोलेरो पर सवार दोनों बेटे गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी को सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. हादसा शनिवार की सुबह मांझागढ़ थाना […]

विज्ञापन

दोनों बेटों की हालत गंभीर, सदर अस्पताल में भरती

गोपालगंज : एनएच 28 पर बोलेरो पलटने से गोरखपुर से दरभंगा जा रहे दंपती की मौत हो गयी. हादसे में बोलेरो पर सवार दोनों बेटे गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी को सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. हादसा शनिवार की सुबह मांझागढ़ थाना क्षेत्र के पथरा गांव के पास हुआ. मृतक घनश्याम सिंह तथा इनकी पत्नी संगीता देवी दरभंगा जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के पटोर ओपी के जीवनपट्टी नवगछिया गांव के निवासी थे. वहीं, बोलेरो पर सवार इनके पुत्र मोनू सिंह व सोनू सिंह घायल हैं.
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मांझागढ़ थाना के पथरा गांव के पास पहुंचते ही एनएच 28 पर बने अर्धनिर्मित पुलिया के पास बोलेरो पलट गयी. पुल के नीचे गिरे वाहन में पति-पत्नी और दोनों बेटे दब गये. आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी. हादसे की खबर मिलने पर मांझागढ़, बरौली, सिधवलिया समेत चार
एनएच पर गड्ढे में गिरी…
थानों की पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक दंपती की मौत हो चुकी थी. पुलिस ने घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला. गंभीर हालत में दोनों भाइयों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया. पुलिस के मुताबिक बोलेरो धनश्याम यादव खुद चला रहे थे. वाहन पर पति-पत्नी के अलावा दोनों बेटे समेत चार लोग शामिल थे. हादसे की खबर पुलिस ने मृतक के परिजनों को फोन कर दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन