एसबीआइ का मैनेजर बताकर महिला से 50 हजार की ठगी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Oct 2016 3:13 AM (IST)
विज्ञापन

साइबर अपराधियों ने फ्लिप कार्ड से की 50 हजार की खरीदारी हथुआ : साइबर क्राइम का मामला बढ़ता जा रहा है. कभी लाखों का इनाम जीतने के नाम पर ठगी की जा रही है, तो कभी बैंक कर्मचारी बता कर लोगों से ठगी की जा रही है. सोमवार को भी हथुआ प्रखंड की मछागर जगदीश […]
विज्ञापन
साइबर अपराधियों ने फ्लिप कार्ड से की 50 हजार की खरीदारी
हथुआ : साइबर क्राइम का मामला बढ़ता जा रहा है. कभी लाखों का इनाम जीतने के नाम पर ठगी की जा रही है, तो कभी बैंक कर्मचारी बता कर लोगों से ठगी की जा रही है. सोमवार को भी हथुआ प्रखंड की मछागर जगदीश पंचायत के बड़ा कोईरौली गांव में एक महिला से 50 हजार रुपये की ठगी की गयी है. अजय कुमार सिंह की पत्नी रेखा देवी के मोबाइल पर कॉल आया, जिसमें कॉल करनेवाले ने अपने आप को एसबीआइ का मैनेजर बताते हुए कहा कि आपने केवाइसी फॉर्म नहीं जमा किया है. इसलिए आपकी एटीएम सेवा बंद होनेवाली है. सेवा चालू रखने के लिए महिला से आधार नंबर की मांग की गयी. महिला को भरोसे में लेकर कॉल करनेवाले ने एटीएम नंबर बोल कर मिलान भी करा दिया.
इसके बाद 48 घंटे तक एटीएम कार्ड यूज नहीं करने की सलाह दी गयी. बाद में शक होने पर जब महिला बैंक गयी, तो उसके एकाउंट से 50 हजार रुपये गायब थे.
महिला के एकाउंट से दस बार में निकासी की गयी है. सभी निकासी में फ्लिप कार्ड से सामान की खरीदारी, मोबाइल रिचार्ज व एयरटेल मनी आदि के तहत राशि खर्च की गयी है. ब्रांच मैनेजर नवीन कुमार ने महिला को स्थानीय थाने के माध्यम से साइबर क्राइम सेल में जाने की सलाह दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










