वीआइपी गली में होती है दुर्गंध

Published at :10 Sep 2016 7:44 AM (IST)
विज्ञापन
वीआइपी गली में होती है दुर्गंध

गोपालगंज : आलीशान बिल्डिंग, बड़ी बड़ी दुकानें, कई सरकारी कार्यालय, लगता है शहर का केंद्र बिंदु है. पोस्ट ऑफिस मोड़ से आगे बढ़ते ही थाना चौक के पास सूअर जमघट लगाये हुए हैं. बगल में विद्यालय है. इसकी बगल में जमा है गंदा पानी, जिससे दुर्गंध निकल रही है. थाना गेट के सामने खड़ी जब्त […]

विज्ञापन
गोपालगंज : आलीशान बिल्डिंग, बड़ी बड़ी दुकानें, कई सरकारी कार्यालय, लगता है शहर का केंद्र बिंदु है. पोस्ट ऑफिस मोड़ से आगे बढ़ते ही थाना चौक के पास सूअर जमघट लगाये हुए हैं. बगल में विद्यालय है. इसकी बगल में जमा है गंदा पानी, जिससे दुर्गंध निकल रही है. थाना गेट के सामने खड़ी जब्त गाड़ियां रखी गयी हैं जिससे सड़क का न सिर्फ 25 फीसदी हिस्सा अवरुद्ध है, बल्कि नाला भी बंद है. आगे बढ़ने पर मारवाड़ी मुहल्ले में एक ही पोल पर पांच सौ से अधिक तार लटके हैं. ये लटके तार भय पैदा कर रहे हैं.
रिहायशी और व्यावसायिक इलाके की दुर्दशा कई सवाल खड़े कर रही है. यूं तो आय की दृष्टि से नगर पर्षद को यहां से सर्वाधिक आय होती है, लेकिन जो विकास दिख रहा है वह लोगों का है. बड़ा व्यावसायिक क्षेत्र के होने के बावजूद भी यहां उम्मीद से कम विकास के कार्य हुए हैं. यहां के मूल वासियों में दर्द है कुव्यवस्था का. कई ऐसे हैं जिन्हें आज तक राशन कार्ड नसीब नहीं हुआ है, जबकि ये होल्डिंग टैक्स अदा करते हैं. कई ऐसे भी मिले जो जन्म प्रमाणपत्र के लिए दौड़ लगा कर थक चुके हैं. हालात से लोगों में आक्रोश है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन