लोक अदालत के लिए तीन पीठों का गठन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Sep 2016 7:44 AM (IST)
विज्ञापन

आज व्यवहार न्यायालय परिसर में होगी लोक अदालत अापराधिक घटनाओं के अलावा मोटर दुर्घटना के वादों का होगा निबटारा गोपालगंज . व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को जिला विधिज्ञ सेवा प्राधिकार की तरफ से लोक आयोजन किया गया है, जिसमें अापराधिक वादों, मारपीट, श्रम, उत्पाद, माप-तौल एवं मोटर दुर्घटना वादों को सुलह-समझौते के आधार पर […]
विज्ञापन
आज व्यवहार न्यायालय परिसर में होगी लोक अदालत
अापराधिक घटनाओं के अलावा मोटर दुर्घटना के वादों का होगा निबटारा
गोपालगंज . व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को जिला विधिज्ञ सेवा प्राधिकार की तरफ से लोक आयोजन किया गया है, जिसमें अापराधिक वादों, मारपीट, श्रम, उत्पाद, माप-तौल एवं मोटर दुर्घटना वादों को सुलह-समझौते के आधार पर निष्पादित किया जायेगा. इसके लिए प्राधिकार के सचिव अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अष्टम शोभा कांत मिश्र ने तीन अलग-अलग पीठ का गठन किया है.
इसमें व्यवहार न्यायालय के सभागार में स्वयं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अष्टम न्यायिक दंडाधिकारी हर्ष वर्धन के साथ बैठ कर एसडीओ गोपालगंज एवं हथुआ, उत्पाद अधीक्षक एवं श्रम अधीक्षक, मारपीट एवं मोटर वादों से संबंधित वादों का निष्पादन करेंगे. पीठ संख्या – 02 में न्यायिक दंडाधिकारी विवेक कुमार सिंह के पीठ में सभी न्यायिक दंडाधिकारी जेएम को, अमित कुमार पांडेय, देव व्रत कुमार, अरुण तिवारी, विवेक कुमार सिंह के यहां के वादों का निबटारा किया जायेगा, जबकि तिवरा पीठ सब जज प्रथम के कोर्ट में बनाया गया है, जिसमें सुनवाई न्यायिक दंडाधिकारी अमित कुमार पांडेय करेंगे. यहां सीजेएम, एसडीजेएम तथा सभी एसीजेएम के कोर्ट से जुड़े वादों का निष्पादन किया जायेगा. शनिवार की सुबह 10.30 बजे लोक अदालत की सुनवाई शुरू होगी. इसके लिए जिला विधिज्ञ सेवा प्राधिकार में तैयारियां पूरी कर ली हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










