एक चिनगारी शहर को कर सकती है तबाह

गोपालगंज : महज एक चिनगारी शहर को तबाह कर सकती है. कभी भी अग्निकांड की एक बड़ा घटना होने से इनकार नहीं किया जा सकता है. शहर के अति व्यस्ततम चौक डाकघर की बगल में उत्पाद विभाग का गोदाम है, जहां घनी आबादी के साथ गोदाम के आगे दोनों तरफ दुकानें हैं, जिसमें करोड़ों का […]
गोपालगंज : महज एक चिनगारी शहर को तबाह कर सकती है. कभी भी अग्निकांड की एक बड़ा घटना होने से इनकार नहीं किया जा सकता है. शहर के अति व्यस्ततम चौक डाकघर की बगल में उत्पाद विभाग का गोदाम है, जहां घनी आबादी के साथ गोदाम के आगे दोनों तरफ दुकानें हैं, जिसमें करोड़ों का माल भरा हुआ है. दुकानों में हर वक्त सैकड़ों की संख्या में लोग खरीदारी करने आते हैं. उत्पाद विभाग के गोदाम में 80 हजार लीटर से अधिक स्पिरिट तथा 20 हजार लीटर से अधिक विदेशी और अन्य शराब जब्त कर के रखी गयी है.
गोदाम के आगे-पीछे बिजली के तार गुजरे हुए हैं. कभी भी शॉर्ट सर्किट से तबाही मच सकती है. इसके प्रति अब तक उत्पाद विभाग की तरफ से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










