गोपालगंज में स्थापित होंगे दो सौ अंडा उत्पादन केंद्र

Published at :31 Aug 2016 4:14 AM (IST)
विज्ञापन
गोपालगंज में स्थापित होंगे दो सौ अंडा उत्पादन केंद्र

एक सितबर को आंबेडकर भवन में उत्पादनकर्ताओं का होगा चयन स्वरोजगार के लिए बैंक से मिलेगा ऋण, ट्रेंड आवेदकों को मिलेगी प्राथमिकता गोपालगंज : बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़े जाने की पहल शुरू कर दी गयी है. इसके लिए जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड के द्वारा तैयारी शुरू की गयी है. गोपालगंज जिले में दो […]

विज्ञापन

एक सितबर को आंबेडकर भवन में उत्पादनकर्ताओं का होगा चयन

स्वरोजगार के लिए बैंक से मिलेगा ऋण, ट्रेंड आवेदकों को मिलेगी प्राथमिकता
गोपालगंज : बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़े जाने की पहल शुरू कर दी गयी है. इसके लिए जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड के द्वारा तैयारी शुरू की गयी है. गोपालगंज जिले में दो सौ अंडा उत्पादन केंद्र की स्थापना की जानी है. बिहार में कुपोषण के विरुद्ध संघर्ष तेज किये जाने को लेकर अंडा उत्पादन को उद्देश्य बनाया गया है, ताकि अंडा उत्पादन के साथ-साथ जिले के युवा स्वरोजगार हासिल कर सके. इसके लिए परियोजना निर्माण, कच्चे माल की आपूर्ति, प्रशिक्षण एवं विपणन में सहयोग किया जा रहा है. अंडा उत्पादन केंद्र की स्थापना के लिए आठ से 10 हजार वर्ग फुट जमीन उपलब्ध होनी चाहिए.
वहीं, परियोजना की लागत का कम-से-कम 25 प्रतिशत राशि आवेदन करनेवाले अभ्यर्थी को व्यय करने को इच्छुक होना पड़ेगा. अंडा उत्पादन केंद्र की स्थापना के लिए ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान,(आरसेटी) या अन्य मान्यता प्राप्त संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त किये अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जायेगी. इसके लिए जिला स्तर पर समिति का गठन किया गया है. इस मौके पर जिला विकास प्रबंधक, नाबार्ड, एलडीएम गोपालगंज,
जिला पशुपालन पदाधिकारी के साथ सभी बैंकों के जिला समन्वयक, सदस्य राज्य नव परिवर्तन परिषद संजीव श्रीवास्तव भी उपस्थित रहेंगे. जिला स्तरीय समिति के द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को बैंक ऋण दिला कर अंडा उत्पादन केंद्र की स्थापना करायी जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन