ईदगाहों के पास सड़क की हुई सफाई
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Jul 2016 4:35 AM (IST)
विज्ञापन

नप ने ईद पर्व पर चलाया सफाई अभियान गोपालगंज : ईद पर्व को लेकर नगर पर्षद शहर में विशेष सफाई अभियान चलाया. बुधवार की शाम तक सफाई कार्य शहर में पूरा कर लिया गया. सफाई व्यवस्था का मुआयना अधिकारियों ने किया. ईद पर्व को लेकर नगर पर्षद ने मंगलवार को अतिरिक्त मजदूर लगा कर सफाई […]
विज्ञापन
नप ने ईद पर्व पर चलाया सफाई अभियान
गोपालगंज : ईद पर्व को लेकर नगर पर्षद शहर में विशेष सफाई अभियान चलाया. बुधवार की शाम तक सफाई कार्य शहर में पूरा कर लिया गया. सफाई व्यवस्था का मुआयना अधिकारियों ने किया. ईद पर्व को लेकर नगर पर्षद ने मंगलवार को अतिरिक्त मजदूर लगा कर सफाई अभियान शुरू किया. शहर के ईदगाह एवं मसजिदों के पास मजदूरों द्वारा विशेष सफाई की गयी. वहीं, मुसलिम मुहल्ले और चौराहों पर भी सफाई हुई.
शहर के पुराने दरगाह, बड़ी मसजिद, अली राजा पेट्रोलियम के पास स्थिति मसजिद, जंगलिया चौराहा एवं मुहल्ले में सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया. बुधवार को पूरे दिन सफाई में जमादार और मजदूर काम में लगे रहे. वहीं, देर शाम नमाज अदा करनेवाले इलाके की सड़कों पर चुना गिराने का काम शुरू हुआ. एसडीओ मृत्युंजय कुमार एवं नगर इंस्पेक्टर विमल कुमार ने सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिया.
सफाई व्यवस्था में लगे कर्मी एवं संसाधन
कुल वार्ड28
नमाज अदा करने का स्थल03
कार्यरत मजदूर 170
ट्रैक्टर 04
जेसीबी 01
टीपर 04
कहती हैं मुख्य पार्षद
ईद पर्व को देखते हुए शहर में विशेष सफाई करायी गयी है. प्रयास किया गया है कि नमाज अदा करनेवाले क्षेत्र एवं खुदा के बंदे के इलाके में कहीं भी गंदगी न रहे. गुरुवार को भी सफाईकर्मियों की तैनाती की गयी है
संजू देवी, मुख्य पार्षद, नप गोपालगंज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










