शहर में न पार्क न व्यायामशाला
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Jul 2016 7:36 AM (IST)
विज्ञापन

लापरवाही . स्वास्थ्य के प्रति चेतना जगी, तो नहीं मिल रहा संसाधन वर्तमान में स्वास्थ्य के प्रति लोगों में चेतना जगी है, तो शहर में न पार्क मिल रहा है न व्यायामशाला. शहर इन सुविधाओं से विहीन है. बुजुर्ग सड़कों पर मॉर्निंग वाक का शौक पूरा कर लेते हैं. गोपालगंज : व्यायाम वर्तमान में लोगों […]
विज्ञापन
लापरवाही . स्वास्थ्य के प्रति चेतना जगी, तो नहीं मिल रहा संसाधन
वर्तमान में स्वास्थ्य के प्रति लोगों में चेतना जगी है, तो शहर में न पार्क मिल रहा है न व्यायामशाला. शहर इन सुविधाओं से विहीन है. बुजुर्ग सड़कों पर मॉर्निंग वाक का शौक पूरा कर लेते हैं.
गोपालगंज : व्यायाम वर्तमान में लोगों की जरूरत बनती जा रही है, लेकिन आखिर लोग व्यायाम करे तो कहां. कोई पार्क है और न ही व्यायामशाला. अबतक न तो नगर पर्षद ने इसकी व्यवस्था की है और न जिला प्रशासन. ऐसे में बुजुर्ग जहां सड़कों पर टहलने की जरूरत पूरा कर लेते हैं, वहीं युवा खेल मैदान में व्यायाम कर लेते हैं. गौरतलब है कि प्रतिदिन शहर में पांच हजार से अधिक युवा-बुजुर्ग सुबह टहलते हैं.
छाड़ी नदी के किनारे बनेगा पार्क : नप : नगर पर्षद शहर में पार्क बनाने की तैयारी में है. उपमुख्य पार्षद हरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि छाड़ी नदी की सफाई कर तट के दोनों ओर पार्क बनाये जाने की योजना है. इसके अलावा शहर में तीन पार्क बनाये जाने हैं. जिसके लिए जगह की तलाश जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










