गंडक नदी का तेजी से बढ़ रहा जल स्तर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Jul 2016 7:36 AM (IST)
विज्ञापन

गोपालगंज : नेपाल में लगातार हो रही बारिश से गंडक नदी का जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है. पिछले 24 घंटों के भीतर 14 इंच पानी बढ़ने की खबर है. तटबंधों पर लगातार दबाव बढ़ा हुआ है. वाल्मीकि नगर बराज से सोमवार की शाम चार बजे 1.67 लाख क्यूसेक जल डिस्चार्ज आंका गया. तटबंध […]
विज्ञापन
गोपालगंज : नेपाल में लगातार हो रही बारिश से गंडक नदी का जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है. पिछले 24 घंटों के भीतर 14 इंच पानी बढ़ने की खबर है. तटबंधों पर लगातार दबाव बढ़ा हुआ है. वाल्मीकि नगर बराज से सोमवार की शाम चार बजे 1.67 लाख क्यूसेक जल डिस्चार्ज आंका गया.
तटबंध पर बाढ़ नियंत्रण विभाग के एक्सपर्ट अधीक्षण अभियंता मूरली सिंह, श्याम कुमार, कार्यपालक अभियंता शरत कुमार, सचिन कुमार, रमानुग्रह सिंह की टीम कैंप कर रही है. अभियंताओं ने तटबंध को फिलहाल सुरक्षित बताया है. मसानथाना के अलावा मकशुदपुर में भी कटाव तेज हो गया है.कटाव नदी साइड में होने से विभाग ने बचाव कार्य छोड़ कर तटबंध की सुरक्षा में पूरी ताकत लगा दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










