साइकिल से शराब ले जा रहा युवक गिरफ्तार

गोपालगंज : जादोपुर पुलिस ने शराब लेकर जा रहे युवक को संदेह के आधार पर रोक कर जब पूछताछ शुरू की, तो उसके पास से 21 बोतल शराब बरामद की गयी. पुलिस ने कोटवां गांव के समीप गंडक नदी के किनारे संदिग्ध स्थिति में साइकिल से जा रहे एक व्यक्ति को रोका. पुलिस को देखते […]
गोपालगंज : जादोपुर पुलिस ने शराब लेकर जा रहे युवक को संदेह के आधार पर रोक कर जब पूछताछ शुरू की, तो उसके पास से 21 बोतल शराब बरामद की गयी. पुलिस ने कोटवां गांव के समीप गंडक नदी के किनारे संदिग्ध स्थिति में साइकिल से जा रहे एक व्यक्ति को रोका. पुलिस को देखते हुए साइकिल सवार युवक भाग निकलने में सफल हो गया. जब पुलिस ने साइकिल पर लगे कार्टन की तलाशी ली तो उसमें छिपा कर रखी गयी 21 बोतल देसी शराब बरामद की गयी.
इस संबंध में स्थानीय चौकीदार वीरेन्द्र कुमार के बयान पर तिरबिरवां गांव के राजेंद्र प्रसाद के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज की है, जबकि पुलिस व उत्पाद विभाग की टीम ने विभिन्न स्थानों पर छापा मार कर 22 बोतल शराब बरामद की. महुअवां गांव में छापेमारी कर इसी थाना क्षेत्र के परसौनी गांव के रामदयाल भगत तथा पगरा गांव के प्रमोद मांझी को शराब की बोतल के साथ गिरफ्तार कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










