कुरते की खूबी और ब्रांडेड जिंस पर बहस

गोपालगंज : जैसे-जैसे ईद करीब आ रही है, मुसलिम इलाकों में तैयारियां जोरों पर हो गयी है. रमजान का तीसरा अशरा भी आखिरी दौर में है. ऐसे में पुराने शहर में आधी रात तक बाजार रोशन हो रहे हैं. इफ्तार के बाद बाजारों की रौनक देखते ही बन रही है. कोई कुरता-पायजामा में और पठानी […]
गोपालगंज : जैसे-जैसे ईद करीब आ रही है, मुसलिम इलाकों में तैयारियां जोरों पर हो गयी है. रमजान का तीसरा अशरा भी आखिरी दौर में है. ऐसे में पुराने शहर में आधी रात तक बाजार रोशन हो रहे हैं. इफ्तार के बाद बाजारों की रौनक देखते ही बन रही है. कोई कुरता-पायजामा में और पठानी सूट के लिए टेलर के यहां भागा जा रहा है,
तो कोई पैंट-शर्ट की दुकान पर जमा है. चूंकि वक्त कम बचा है, इसलिए अब रेडिमेड की दुकानों पर ही मजमा लग रहा है. रमजान की रातों में सबसे अधिक भीड़ चंद्रगोखुला रोड, थाना रोड, बड़ी बाजार के आसपास लग रही है. यहां के बाजार देर रात खुल रहे हैं. कोई लखनऊ से लाये कुरते की खूबी बयान कर रहा है, तो कोई ब्रांडेड जिंस के बारे में बता रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










