माॅनसून सक्रिय, होगी जम कर बारिश

गोपालगंज : माॅनसून के तेवर बदलनेवाले हैं. कई दिनों के इंतजार के बाद एक बार फिर से माॅनसून के सक्रिय होने की संभावना बनी है. मौसम विभाग को अगले दो-तीन दिनों में वर्षा होने की उम्मीद है. इस दौरान औसतन 60 से 100 मिमी तक वर्षा होगी. यह आकलन कृषि विवि पूसा के मौसम विभाग […]
गोपालगंज : माॅनसून के तेवर बदलनेवाले हैं. कई दिनों के इंतजार के बाद एक बार फिर से माॅनसून के सक्रिय होने की संभावना बनी है. मौसम विभाग को अगले दो-तीन दिनों में वर्षा होने की उम्मीद है. इस दौरान औसतन 60 से 100 मिमी तक वर्षा होगी. यह आकलन कृषि विवि पूसा के मौसम विभाग का है.
मौसम वैज्ञानिक के अनुसार उत्तर बिहार में माॅनसून सक्रिय हो रहा है. माॅनसून के रुख व सक्रियता को देखते हुए जो संभावना बन रही है उसके अनुसार उत्तर बिहार के पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीवान और सारण में भारी बारिश होने का अनुमान है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










