केस नहीं उठाया,तो हमला
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Jul 2016 6:12 AM (IST)
विज्ञापन

सदर अस्पताल में कराया गया इलाज के लिए भरती गोपालगंज : केस नहीं उठाने पर भाइयों पर शनिवार की सुबह जानलेवा हमला किया गया. हमले में गंभीर रूप से घायल दोनों भाइयों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया. उचकागांव थाना क्षेत्र के छोटका साखे गांव निवासी अमरेश पांडेय और सुदेश्वर पांडेय […]
विज्ञापन
सदर अस्पताल में कराया गया इलाज के लिए भरती
गोपालगंज : केस नहीं उठाने पर भाइयों पर शनिवार की सुबह जानलेवा हमला किया गया. हमले में गंभीर रूप से घायल दोनों भाइयों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया. उचकागांव थाना क्षेत्र के छोटका साखे गांव निवासी अमरेश पांडेय और सुदेश्वर पांडेय की स्थिति गंभीर है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पुरानी रंजिश में गांव के कुछ लोगों ने भाइयों की मां को घायल कर दिया था. इस घटना को लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी.
केस करने की जानकारी मिलने हमलावरों ने दोनों भाइयों की पिटाई कर दी. इस दौरान धारदार हथियार से सिर पर हमला किया गया. सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने अत्यधिक खून गिरने के कारण घायलों की स्थिति गंभीर बतायी. उधर, पुलिस ने भाइयों का बयान दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है. घायल भाइयों ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










