पंचायत उपचुनाव की तैयारी में जुटा जिला प्रशासन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Jul 2016 7:17 AM (IST)
विज्ञापन

गोपालगंज : पंचायत उप चुनाव 2016 की तैयारी में जिला प्रशासन जुट गया है. पंचायत चुनाव 2016 संपन्न होने के साथ ही पंचायत प्रतिनिधियों के रिक्त पदों को भरे जाने को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा उप चुनाव का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है. इसको लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है. सभी निर्वाची […]
विज्ञापन
गोपालगंज : पंचायत उप चुनाव 2016 की तैयारी में जिला प्रशासन जुट गया है. पंचायत चुनाव 2016 संपन्न होने के साथ ही पंचायत प्रतिनिधियों के रिक्त पदों को भरे जाने को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा उप चुनाव का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है. इसको लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है.
सभी निर्वाची पदाधिकारियों को आयोग के निर्देशों से अवगत कराते हुए पंचायत प्रतिनिधियों के रिक्त पदों की रिपोर्ट दो दिनों के अंदर जिला पंचायती राज पदाधिकारी शंभु नाथ द्वारा मांगी गयी है. ताकि जिले के विभिन्न प्रखंडों के विभिन्न पंचायतों में रिक्त पड़े मुखिया, सरपंच, बीडीसी, वार्ड सदस्य, कचहरी पंच एवं जिला परिषद के रिक्त पदों पर चुनाव कराया जा सके. चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुरूप कराये जाने को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










