भोरे में नवविवाहिता को जिंदा जलाया, मौत

Published at :02 Jul 2016 7:16 AM (IST)
विज्ञापन
भोरे में नवविवाहिता को जिंदा जलाया, मौत

भोरे : भोरे में दहेज को लेकर नवविवाहिता को जिंदा जला दिया गया जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी. घटना के बाद ससुराल के लोग फरार हो गये हैं. मृतका के पिता ने इस संबंध में चार लोगों के विरुद्ध स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. बताया जाता है कि यूपी के देवरिया […]

विज्ञापन
भोरे : भोरे में दहेज को लेकर नवविवाहिता को जिंदा जला दिया गया जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी. घटना के बाद ससुराल के लोग फरार हो गये हैं. मृतका के पिता ने इस संबंध में चार लोगों के विरुद्ध स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
बताया जाता है कि यूपी के देवरिया जिले के भटनी थाना क्षेत्र के चुहिया गांव निवासी रामप्रीत राजभर ने अपनी पुत्री इंदू कुमारी की शादी भोरे थाना क्षेत्र के हुस्सेपुर टोला भगवानपुर गांव निवासी वीरेंद्र राजभर से की थी. शादी के बाद से ही इंदू को ससुराल वालों द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था. इधर, इंदू को उसके ससुराल वालों ने मिट्टी का तेल छिड़क कर जिंदा आग के हवाले कर दिया. इससे उसकी मौत हो गयी.
वहीं बेटी की मौत से अनजान पिता जब रविवार को उसके ससुराल पहुंचे तो वहां ताला लटका था. ग्रामीणों ने बताया कि उनकी पुत्री की मौत आग में जल जाने के कारण हो चुकी है. उसी दिन से घर के सारे लोग फरार हैं. जानकारी के बाद पिता रामप्रीत ने स्थानीय थाने में वीरेंद्र राजभर, रामकृपाल राजभर, बुंदेला राजभर सहित चार लोगों के विरुद्ध दहेज के लिए जिंदा जला देने व शव को गायब कर देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है.
हादसों मे तीन जख्मी, पीएचसी में भरती : बैकुंठपुर: हादसों में जख्मी तीन लोगों को पीएचसी में भरती कराया गया है. इनमें करेंट लगने से बनकट्टी गांव की नीलम देवी, सड़क दुर्घटना में शंकरपुर गांव निवासी शिवनाथ ठाकुर का दस वर्षीय पुत्र विनय कुमार व आपसी विवाद में घायल सिसई गांव का अभिमन्यु कुमार शामिल है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन