अब जिले में बनेंगे 10 नये पावर सब स्टेशन

Published at :01 Jul 2016 6:16 AM (IST)
विज्ञापन
अब जिले में बनेंगे 10 नये पावर सब स्टेशन

गोपालगंज : विद्युत अवरोध और पावर सप्लाइ रोटेशन की समस्या से जल्द मुक्ति मिलेगी. बिजली के घंटे भी बढ़ जायेंगे. बिजली कंपनी अपने संसाधनों को बढ़ाते हुए जिले में 10 नये पावर सब स्टेशनों का निर्माण करायेगी. इसके अलावा जिले के सभी पावर सब स्टेशनों से एक फीडर केवल कृषि के लिए बनाया जायेगा, जिससे […]

विज्ञापन

गोपालगंज : विद्युत अवरोध और पावर सप्लाइ रोटेशन की समस्या से जल्द मुक्ति मिलेगी. बिजली के घंटे भी बढ़ जायेंगे. बिजली कंपनी अपने संसाधनों को बढ़ाते हुए जिले में 10 नये पावर सब स्टेशनों का निर्माण करायेगी. इसके अलावा जिले के सभी पावर सब स्टेशनों से एक फीडर केवल कृषि के लिए बनाया जायेगा, जिससे खेतों में विद्युत सप्लाइ होगी. यह किसानों के लिए सौगात होगी. इसके लिए टेंडर प्रक्रिया जारी है.

नये सब स्टेशन का निर्माण भोरे के मुसेहरी, गोपालगंज, बैकुंठपुर के गम्हारी, बरौली के सरेया नरेंद्र, मांझा के पुरानी बाजार, कुचायकोट, विजयीपुर तथा हथुआ में दो स्थानों पर होना है. एक अनुमान के मुताबिक सब स्टेशन का निर्माण कार्य अगस्त में शुरू होने की संभावना है. इस कार्य को पूरा करने के लिए विभाग एक वर्ष से कम का लक्ष्य रखा है. इस संबंध में कार्यपालक अभियंता प्रदीप कुमार ने कहा कि जिले में 10 पावर सब स्टेशन और अलग से सभी सब स्टेशनों में कृषि कार्य के लिए फीडर का निर्माण कराना है.

शुरुआती प्रक्रिया जारी हो चुकी है. झझवां के लिए काम पूरा हो चुका है.
मुकेश अध्यक्ष, अमित उपाध्यक्ष
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन