बिहार पुलिस के जवानों की करतूत, गोपालगंज के सब जज की कर दी पिटाई
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Jun 2016 9:12 PM
गोपालगंज : बिहार पुलिस ने आज एक अजीबोगरीब कारनामा कर दिखाया है. गोपालगंज में पुलिस ने किसी और को नहीं बल्कि सिविल कोर्ट में तैनात एसीजेएम प्रथम श्रेणी प्रभुनाथ सिंह की ही पिटाई कर दी है. जानकारी के मुताबिक घटना के बाद कोर्ट में अफरा-तफरी मच गयी और जिला व्यवहार न्यायालय के वकीलों ने गुरुवार […]
गोपालगंज : बिहार पुलिस ने आज एक अजीबोगरीब कारनामा कर दिखाया है. गोपालगंज में पुलिस ने किसी और को नहीं बल्कि सिविल कोर्ट में तैनात एसीजेएम प्रथम श्रेणी प्रभुनाथ सिंह की ही पिटाई कर दी है. जानकारी के मुताबिक घटना के बाद कोर्ट में अफरा-तफरी मच गयी और जिला व्यवहार न्यायालय के वकीलों ने गुरुवार को कार्य का बहिष्कार कर दिया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गुरुवार को सिविल कोर्ट गोपालगंज के सब जज प्रभुनाथ सिंह रोजाना की तरह अपने दो पहिया वाहन से कोर्ट आ रहे थे. उसके बाद शहर के मौनिया चौक के पास ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक दिया. सब जज ने अपना परिचय पुलिसकर्मियों को दिया. पुलिसकर्मी नहीं माने और जज के साथ धक्का-मुक्की करने के साथ बदसलूकी की.
सिविल कोर्ट में कार्यरत अधिवक्ताओं के मुताबिक दोषी पुलिसकर्मियों पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए. वहीं इस घटना के बाद से वकीलों में आक्रोश है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










