गोपालगंज में धान खरीद में एक करोड़ का घोटाला

Published at :30 Jun 2016 6:57 AM (IST)
विज्ञापन
गोपालगंज में धान खरीद में एक करोड़ का घोटाला

गोपालगंज : धान खरीद में इस बार भी पैक्स ने बड़े पैमाने पर धांधली की है. धान खरीद में एक करोड़ का घोटाला सामने आया है. जिले के 20 पैक्स के इस घोटाले में शामिल होने की बात कही जा रही है. इन पैक्स ने किसानों के नाम पर खरीदे गये धान का चावल तैयार […]

विज्ञापन

गोपालगंज : धान खरीद में इस बार भी पैक्स ने बड़े पैमाने पर धांधली की है. धान खरीद में एक करोड़ का घोटाला सामने आया है. जिले के 20 पैक्स के इस घोटाले में शामिल होने की बात कही जा रही है. इन पैक्स ने किसानों के नाम पर खरीदे गये धान का चावल तैयार कर एसएफसी के गोदाम तक नहीं पहुंचाया है. इसे विभाग ने गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई भी शुरू कर दी है. जिला सहकारिता पदाधिकारी शशि भूषण ने इन पैक्स को अंतिम नोटिस भेज कर 30 जून तक का समय दिया है कि चावल को जमा कर दे,

अन्यथा एक जुलाई को इन पैक्सों पर प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी. विभागीय सूत्रों ने बताया कि पैक्स को 31 मार्च, 2016 तक किसानों से खरीदे गये धान का चावल तैयार कर एसएफसी को देना था. इसमें फुलवरिया व्यापार मंडल 827 क्विंटल, फुलवरिया पैक्स 800 क्विंटल, भोरे के लामी चौर पैक्स 738 क्विंटल, चकरवा खास 327 क्विंटल, कुचायकोट के सिसवा 391 क्विंटल समेत जिले के लगभग 20 पैक्स ने सात हजार क्विंटल से अधिक धान का

गोपालगंज में धान खरीद…
चावल राज्य खाद्य निगम को उपलब्ध नहीं कराया है. माना जा रहा है कि इन पैक्स ने किसानों से बिना धान खरीदे विभाग को 31 मार्च को अपने स्टॉक में कागज में इन धान को खरीदने का दावा किया था. पिछले वर्ष भी लगभग 42 पैक्स ने एक दिन में 160 मीटरिक धान खरीदने की रिपोर्ट की थी, जिसे सरकार ने मानने से इनकार कर दिया था.
आज भी वह धान पैक्स में सड़ने की बात कही जा रही है. वही इस संबंध में डीसीओ शशि भूषण कुमार ने बताया कि जिन पैक्स को नोटिस भेजा गया है. उनमें से कुछ ने पैक्स चावल राज्य खाद्य निगम को दिया है. चावल नहीं देने वाले पर प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन