खलासी ने पहचाना शव

Published at :30 Jun 2016 6:56 AM (IST)
विज्ञापन
खलासी ने पहचाना शव

खुलासा चालक की हत्या कर हाइवे पर लूटा गया था ट्रक गोपालगंज . गुजरात से सेनेट्री का सामान लेकर सिलीगुड़ी जा रहे ट्रक को हाइवे पर बरौली थाना क्षेत्र के सलोना में लूटेरों ने अपने कब्जा में कर लिया. बदमाशों ने चालक और खलासी को ओवर डोज नशा देकर डुमरिया घाट पुल और पूर्वी चंपारण […]

विज्ञापन

खुलासा चालक की हत्या कर हाइवे पर लूटा गया था ट्रक

गोपालगंज . गुजरात से सेनेट्री का सामान लेकर सिलीगुड़ी जा रहे ट्रक को हाइवे पर बरौली थाना क्षेत्र के सलोना में लूटेरों ने अपने कब्जा में कर लिया. बदमाशों ने चालक और खलासी को ओवर डोज नशा देकर डुमरिया घाट पुल और पूर्वी चंपारण के इलाके में फेंक दिया. दूसरे दिन पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम कराया. 27 दिन बाद जब खलासी को होश आया, तो उसने पुलिस कप्तान रविरंजन कुमार को घटना की जानकारी दी.
एसपी के आदेश पर बरौली थाने में 28 दिन बाद लूट और हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उधर, बरौली पुलिस ने कांड दर्ज करने के साथ ही लूटे गये ट्रक को वैशाली जिले के सराय इलाके में माल समेत बरामद कर लेने का दावा किया है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि राजस्थान के बिकानेर जिले के मोरे थाना क्षेत्र के कांगड़ा गांव के रहनेवाले चालक नरसिंह राम विश्नोइ अपने खलासी इसी गांव के रामचंद्र विश्नोइ के साथ अपने ट्रक में शौचालय निर्माण (सेनेट्री) का माल लेकर गुजरात से सिलीगुड़ी जा रहे थे. एक जून की रात में जैसे ही बरौली थाना क्षेत्र के सलोना स्थित लाइन होटल के समीप पहुंचे की एक ट्रक से घेर कर लुटेरों ने चालक और खलासी दोनों को नशा पिला दिया. इसके बाद दोनों बेहोश हो गये. बेहोशी की हालत में डुमरिया घाट में नरसिंह राम को फेंक दिया गया. आगे चल कर पूर्वी चंपारण के इलाके में खलासी को भी फेंक दिया गया.
नशीला पदार्थ ओवर डोज होने के कारण चालक की मौत हो गयी थी. पुलिस ने शव को बरामद कर अज्ञात के रूप में पोस्टमार्टम कराया था. उधर खलासी को कुछ लोगों की नजर पड़ी और उसे अस्पताल में भरती करा दिया. जब उसे होश आया तो लूट की यह सनसनीखेज खबर सामने आयी.
महम्मदपुर : दो दिन पूर्व डुमरिया घाट पुल के समीप बोलेरो पर सवार हाइवे लुटेरों ने ट्रक चालक और खलासी को जबरन नशा पिला कर बेहोश कर दिया तथा परचून लदे ट्रक को लूट लिया था. इस मामले में पुलिस को अब तक लुटेरों की कोई सुराग हाथ नहीं लगा है. इस मामले में यूपी के बुलंद शहर जिले के पहाटू थाने के नगला मुआरी गांव के रहनेवाले चालक शमसाद एवं खलासी प्रेम पाल के नशा टूटने के बाद बगहा पुलिस ने खाली ट्रक को लावारिश हालत में बरामद किया, जबकि न तो लुटेरों का पता चल रहा है न ही माल का. महम्मदपुर पुलिस हाइवे लुटेरों की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन