डुमरिया पुल का जल्द होगा जीर्णोद्धार

Published at :30 Jun 2016 6:55 AM (IST)
विज्ञापन
डुमरिया पुल का जल्द होगा जीर्णोद्धार

गोपालगंज : पथ निर्माण विभाग एनएच-28 के डुमरिया पुल का जीर्णोद्धार जल्द शुरू करायेगा. एनएचएआइ ने पुल मरम्मत के लिए राशि स्वीकृत कर दी है. इसके लिए निविदा प्रकाशित करायी जा चुकी है. गोपालगंज से पूर्वी चंपारण को जोड़नेवाले डुमरिया घाट पुल की स्थिति खराब है. वर्ष 2014 में भी एनएचएआइ के वरीय अधिकारियों के […]

विज्ञापन

गोपालगंज : पथ निर्माण विभाग एनएच-28 के डुमरिया पुल का जीर्णोद्धार जल्द शुरू करायेगा. एनएचएआइ ने पुल मरम्मत के लिए राशि स्वीकृत कर दी है. इसके लिए निविदा प्रकाशित करायी जा चुकी है. गोपालगंज से पूर्वी चंपारण को जोड़नेवाले डुमरिया घाट पुल की स्थिति खराब है. वर्ष 2014 में भी एनएचएआइ के वरीय अधिकारियों के प्रयास से पुल की मरम्मत करायी गयी थी. इसके बाद ढाई साल तक पुल पर परिचालन चालू रहा.

इधर, डुमरिया घाट पुल की स्थिति जर्जर होते ही हम के प्रदेश महासचिव पंकज सिंह राणा ने एनएचएआइ के वरीय अधिकारियों को पत्र लिख कर इसकी मरम्मत कराये जाने की मांग की.

इसके बाद एनएचएआइ के अधिकारियों ने न सिर्फ राशि स्वीकृत की और बल्कि निविदा भी प्रकाशित करा दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन