पुलिस गिरफ्त से फरार कैदी ने किया सरेंडर

Published at :29 Jun 2016 6:16 AM (IST)
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त से फरार कैदी ने किया सरेंडर

गोपालगंज : पुलिस को चकमा देकर फरार अपराधी ने अंतत: 24 घंटे के अंदर कोर्ट में सरेंडर कर दिया. कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया. मारपीट एवं चाकूबाजी के मामले में नामजद जादोपुर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव के रहनेवाले अभय कुमार साह को 25 जून को कुचायकोट पुलिस ने गिरफ्तार किया था. कोर्ट में […]

विज्ञापन

गोपालगंज : पुलिस को चकमा देकर फरार अपराधी ने अंतत: 24 घंटे के अंदर कोर्ट में सरेंडर कर दिया. कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया. मारपीट एवं चाकूबाजी के मामले में नामजद जादोपुर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव के रहनेवाले अभय कुमार साह को 25 जून को कुचायकोट पुलिस ने गिरफ्तार किया था. कोर्ट में पेशी के बाद चनावे जेल ले जाने के दौरान वह राजेंद्र बस स्टैंड से आरोपित फरार हो गया था. इस घटना के बाद चौकीदार ने कैदी के खिलाफ नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी थी. पुलिस प्रथम दृष्टया चौकीदार को दोषी मानते हुए उस पर भी कार्रवाई की तैयारी में जुटी थी.

इस बीच पुलिस के बढ़ते दबाव के बाद मंगलवार की शाम चार बजे फरार कैदी अभय कुमार साह ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन