गोपालगंज में अपरािधयों ने किसान को मारी गोली, एक बदमाश धराया

उचकागांव (गोपालगंज) : उचकागांव थाने के नवतन हरैया गांव में हथियारबंद अपराधियों ने सोमवार को किसान को गोली मार दी. ताबड़तोड़ फायरिंग से अफरा-तफरी मच गयी. लोगों ने पीछा कर एक अपराधी को पकड़ लिया और पिटाई कर दी. दूसरा अपराधी भाग गया. गोली लगने से घायल किसान को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां […]
उचकागांव (गोपालगंज) : उचकागांव थाने के नवतन हरैया गांव में हथियारबंद अपराधियों ने सोमवार को किसान को गोली मार दी. ताबड़तोड़ फायरिंग से अफरा-तफरी मच गयी. लोगों ने पीछा कर एक अपराधी को पकड़ लिया और पिटाई कर दी. दूसरा अपराधी भाग गया. गोली लगने से घायल किसान को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया. घटना के बाद पुलिस पूरे इलाके में छापेमारी कर रही है.
साथ ही गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नवतन हरैया गांव के मैनुल मियां अपने घर से निकले थे. गांव के चंवर में आते ही बाइक सवार अपराधियों ने उनकी बाइक को ओवरटेक कर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी. गोलियों की तड़तड़ाहट सुन कर खेत में काम कर रहे लोगों का ध्यान आवाज की तरफ गया, तो खून से लथपथ मैनुल मियां अपराधियों को रोकने का प्रयास कर रहे थे.
इसी बीच ग्रामीण भी घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े और बाइक पर बैठे एक अपराधी को पकड़ लिया. ग्रामीणों ने उसकी जम कर पिटाई की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










