आधार से नहीं जुड़ा खाता, लाभ से होंगे वंचित
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Jun 2016 4:46 AM (IST)
विज्ञापन

गैस अनुदान से लेकर फसल क्षति तक का नहीं होगा भुगतान गोपालगंज : अब आधार कार्ड से आपका बैंक खाता नहीं जुड़ा, तो आप सभी तरह के सरकारी लाभों से वंचित रह जायेंगे. उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के द्वारा बिजनेस क्रास्पोंडेंट की बैठक हजियापुर रोड स्थित विवाह भवन में आयोजित की गयी. बैठक को संबोधित […]
विज्ञापन
गैस अनुदान से लेकर फसल क्षति तक का नहीं होगा भुगतान
गोपालगंज : अब आधार कार्ड से आपका बैंक खाता नहीं जुड़ा, तो आप सभी तरह के सरकारी लाभों से वंचित रह जायेंगे. उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के द्वारा बिजनेस क्रास्पोंडेंट की बैठक हजियापुर रोड स्थित विवाह भवन में आयोजित की गयी. बैठक को संबोधित करते हुए बैक के वित्तीय सलाहकार अजीत कुमार राय ने कहा कि अब सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए सभी खाताधारियों को अपना बैंक खाता आधार नंबर से लिंंक कराना होगा.
आधार नंबर से बैंक खाता जुड़ने के बाद ही खाताधारियों को फसल क्षतिपूर्ति, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, इंदिरा आवास योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना, गैस अनुदान का लाभ लेने के लिए बैंक खाते को आधार नंबर से जोड़ना होगा, तभी इस योजना का लाभ मिल सकता है अन्यथा लाभ से वंचित होना पड़ेगा.
उन्होंने कहा कि 30 जून तक हर हाल में सभी खाताधारियों का आधार नंबर खाता से जोड़ दिया जाये. ग्राहकों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए. उन्होंने सुनहरा सपना केंद्रों पर हुई तकनीकी गड़बड़ी से ग्राहकों की असुविधा के लिए खेद प्रकट किया. उन्होंने कहा की शीघ्र ही गड़बड़ी को दुरुस्त ग्राहकों को बेहतर सुविधा दी जायेगी. इस अवसर पर बैंक के नोडल अधिकारी सुधांशु कुमार व अभिनव कुमार उपस्थित थे .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










