अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ दुरुपयोग निवारण दिवस पर ली शपथ

गोपालगंज : अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ दुरुपयोग निवारण दिवस पर न्यायाधीशों ने व्यवहार न्यायालय के सभागार में शपथ ली कि तंबाकू या तंबाकू से बने पदार्थों का सेवन नहीं करेंगे. न ही बेचने वालों को प्रोत्साहित करेंगे. इस अवसर पर एडीजे दो सुनील कुमार चौधरी ने उपस्थित न्यायाधीशों एवं कर्मचारियों को शपथ दिलायी. उन्होंने कहा कि […]
गोपालगंज : अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ दुरुपयोग निवारण दिवस पर न्यायाधीशों ने व्यवहार न्यायालय के सभागार में शपथ ली कि तंबाकू या तंबाकू से बने पदार्थों का सेवन नहीं करेंगे. न ही बेचने वालों को प्रोत्साहित करेंगे. इस अवसर पर एडीजे दो सुनील कुमार चौधरी ने उपस्थित न्यायाधीशों एवं कर्मचारियों को शपथ दिलायी.
उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों का सेवन मानसिक, शारीरिक, आर्थिक सहित हर दृष्टि से हानिकारक होता है. नशे का सेवन मनुष्य एवं उसके परिवार को सामाजिक एवं आर्थिक पतन की ओर ढकेल देता है. उन्होंने कहा कि 26 जून को अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ दुरुपयोग निवारण दिवस के रूप में मनाया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










