कटेया से महिला बीडीसी सदस्य का अपहरण

Published at :17 Jun 2016 4:29 AM (IST)
विज्ञापन
कटेया से महिला बीडीसी सदस्य का अपहरण

बचाने गये पति को बंदूक के कुंदों से पीट कर किया घायल गोपालगंज : कटेया थाने की रुद्रपुर पंचायत की महिला बीडीसी सदस्य का हथियार के बल पर अपहरण कर लिया गया. विरोध करने पर बीडीसी सदस्य के पति को राइफल के कुंदे से पीट कर घायल कर दिया गया. अपहृत बीडीसी सदस्य सविता देवी […]

विज्ञापन

बचाने गये पति को बंदूक के कुंदों से पीट कर किया घायल

गोपालगंज : कटेया थाने की रुद्रपुर पंचायत की महिला बीडीसी सदस्य का हथियार के बल पर अपहरण कर लिया गया. विरोध करने पर बीडीसी सदस्य के पति को राइफल के कुंदे से पीट कर घायल कर दिया गया. अपहृत बीडीसी सदस्य सविता देवी बतायी गयी है. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर अगवा बीडीसी की तलाश में अपहर्ताओं के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी है. बीडीसी सविता देवी के घायल पति चंद्रदीप शर्मा ने आरोप लगाया कि घर पर देर शाम मनीष मिश्रा के साथ हथियार से लैस सात-आठ लोग पहुंचे.
महिला बीडीसी को घर से बाहर बुलाया और अपने वाहन पर जबरन बैठा लिया. इसका विरोध करने पर बीडीसी के पति को मारपीट कर घायल कर दिया गया. पुलिस को अब तक कोई सुराग नहीं मिला है. महिला के पति के बयान पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने के बाद अपहर्ताओं की तलाश में जुट गयी है. थानाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण महतो के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी तेज कर दी है. हथुआ के एसडीपीओ मो इम्तियाज अहमद ने कहा कि बीडीसी का अपहरण प्रखंड प्रमुख चुनाव से जुड़ा हुआ मामला है. पुलिस अगवा महिला की तलाश में जुटी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन