कहीं राहत तो कहीं आफत! जानिए 4 मई को आपके शहर में पेट्रोल-डीजल का क्या है भाव?

Published by :Soumya Shahdeo
Published at :04 May 2026 9:36 AM (IST)
विज्ञापन
Petrol Diesel Price Today 4 May 2026

Petrol Diesel Price Today 4 May 2026 (Photo: Freepik)

Petrol Diesel Price Today 4 May 2026: बिहार के पटना में आज पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ है, लेकिन झारखंड के जमशेदपुर में दाम बढ़ गए हैं. जानें आज आपके शहर के फ्यूल रेट्स क्या हैं.

विज्ञापन

Petrol Diesel Price Today 4 May 2026: आज 4 मई को तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं. बड़े शहरों में आज भी स्थिरता बनी हुई है, लेकिन स्थानीय टैक्स और माल ढुलाई के कारण उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के विभिन्न जिलों में कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. जहां पटना में तेल की कीमतों में गिरावट आई है, वहीं झारखंड के कुछ हिस्सों में दाम बढ़े हैं. 

आज पेट्रोल की क्या है कीमत?

बिहार के पटना और मुजफ्फरपुर में आज पेट्रोल के दामों में करीब 37 पैसे की राहत मिली है. इसके उलट झारखंड के रांची और जमशेदपुर में कीमतों में उछाल आया है. दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में 4 मई को कोई बदलाव नहीं हुआ है.

पेट्रोल रेट टेबल (4 मई):

शहरआज का भाव (₹)कल का भाव (₹)बदलाव
पटना  105.23105.60-0.37
मुजफ्फरपुर  105.98106.36-0.38
भागलपुर  106.40106.400.00
गया  106.61106.610.00
लखनऊ  94.7394.69+0.04
नोएडा  94.7794.90-0.13
रांची  98.1797.86+0.31
धनबाद  97.8997.82+0.07
देवघर  98.0297.69+0.33
जमशेदपुर 98.3197.80+0.51
नई दिल्ली94.7294.720.00
मुंबई103.44103.440.00
बेंगलुरु102.86102.860.00
चेन्नई100.75100.750.00
कोलकाता104.95104.91+0.04
गुरुग्राम 95.3095.44-0.14
भोपाल106.47106.470.00

डीजल के रेट में कितना अंतर?

डीजल की कीमतों में भी आज मिला-जुला असर है. यूपी के नोएडा और हरियाणा के गुड़गांव में आज मामूली गिरावट दर्ज की गई है, जबकि झारखंड के रांची और देवघर में डीजल महंगा हुआ है. बिहार के पटना में आज डीजल 35 पैसे सस्ता होकर 91.49 रुपये पर मिल रहा है.

डीजल रेट टेबल (4 मई):

शहरआज का भाव (₹)कल का भाव (₹)बदलाव
पटना 91.4991.84-0.35
मुजफ्फरपुर 92.1792.53-0.36
भागलपुर 92.5792.570.00
गया 92.7892.780.00
लखनऊ 87.8687.81+0.05
नोएडा 87.8988.01-0.12
रांची  92.9392.62+0.31
धनबाद  92.6492.57+0.07
देवघर  92.7592.40+0.35
जमशेदपुर 93.0592.55+0.50
नई दिल्ली87.6287.620.00
मुंबई89.9789.970.00
बेंगलुरु88.9488.940.00
चेन्नई92.3492.340.00
कोलकाता91.7691.760.00
गुरुग्राम 87.7787.90-0.13
भोपाल91.8491.840.00

ये भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल की बढ़ सकती हैं कीमतें? कच्चे तेल में 4 साल का सबसे बड़ा उछाल

विज्ञापन
Soumya Shahdeo

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola