राजद नेता का बेटा निकला साइबर अपराधी

गोपालगंज : थावे रोड में सेंट्रल बैंक की एटीएम से पैसा निकालने के दौरान पकड़े गये तीन साइबर अपराधियों में एक मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर प्रखंड के राजद अध्यक्ष का बेटा भी शामिल था. पुलिस ने पूछताछ के बाद गुरुवार को जेल भेज दिया. साइबर अपराधियों ने सनसनी खेज खुलासा किया है. मीनापुर प्रखंड के […]
गोपालगंज : थावे रोड में सेंट्रल बैंक की एटीएम से पैसा निकालने के दौरान पकड़े गये तीन साइबर अपराधियों में एक मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर प्रखंड के राजद अध्यक्ष का बेटा भी शामिल था. पुलिस ने पूछताछ के बाद गुरुवार को जेल भेज दिया. साइबर अपराधियों ने सनसनी खेज खुलासा किया है.
मीनापुर प्रखंड के राजद अध्यक्ष के बेटे पप्पू सहनी ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में कहा है कि उसने आॅरकेस्ट्रा में फरमाइशी गीत को लेकर गोलीबारी की थी, जिसमें एक की मौत हो गयी थी. हत्या के मामले में जमानत पर रिहा होने के बाद साइबर अपराध में जुट गया.
हालांकि उसके साथी मुजफ्फरपुर जिले के ही काटी थाना क्षेत्र के हुसीगांव के कामेश्वर साह के बेटे सुनील साह तथा मधुकर छपरा के रहनेवाले इंद्रजीत ओझा को साइबर अपराध के मामले में जेल भेजा गया. गत मंगलवार को बंजारी चौक पर कुचायकोट थाना क्षेत्र के करमैनी के रहनेवाले मंजेश साह अपने भाई का पैसा निकालने गये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










