रजिस्ट्री के लिए नहीं पहुंचे अधिकारी

Published at :16 Jun 2016 4:43 AM (IST)
विज्ञापन
रजिस्ट्री के लिए नहीं पहुंचे अधिकारी

हंगामा . जिला निबंधन कार्यालय में नहीं हो सकी 40 लोगों की रजिस्ट्री गोपालगंज : जिला अवर निबंधन कार्यालय में बुधवार को आरटीपीएस के बाद 40 लोगों की रजिस्ट्री नहीं हो सकी. रजिस्ट्री नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने कार्यालय परिसर में हंगामा किया. बुधवार को दूर-दराज से ग्रामीण जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए […]

विज्ञापन

हंगामा . जिला निबंधन कार्यालय में नहीं हो सकी 40 लोगों की रजिस्ट्री

गोपालगंज : जिला अवर निबंधन कार्यालय में बुधवार को आरटीपीएस के बाद 40 लोगों की रजिस्ट्री नहीं हो सकी. रजिस्ट्री नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने कार्यालय परिसर में हंगामा किया. बुधवार को दूर-दराज से ग्रामीण जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए पहुंचे थे. निबंधन विभाग की ओर से करीब 40 लोगों की रजिस्ट्री के लिए आरटीपीएस बगैर निबंधन पदाधिकारी के ही करा लिया गया. निबंधन पदाधिकारी के दोपहर तक आने के बाद रजिस्ट्री पूरा करने का आश्वासन दिया गया था.
लेकिन, शाम पांच बजे तक निबंधन पदाधिकारी नहीं पहुंचे, जिससे ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर हंगामा करना शुरू कर दिया. निबंधन विभाग के कर्मियों ने बताया कि फुलवरिया के निबंधन पदाधिकारी प्रभार में थे. शाम तक नहीं पहुंच सके, जिसके कारण रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी. उधर, जमीन की रजिस्ट्री कराने पहुंचे ग्रामीण सुदामा दास, बबन प्रसाद, रामाश्रय माली, दया देवी, रानी कुमारी, राघो सिंह, बिरेंद्र सिंह, उमाशंकर प्रसाद, आसमा खातून ने कहा कि दोपहर तक साहब के पहुंचने का आश्वसन दिया गया था. लेकिन, देर शाम तक नहीं पहुंच सके. इसके कारण रजिस्ट्री कराये बिना ही लौटना पड़ा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन