दियारे में सड़क के लिए ग्रामीणों ने किया हंगामा, दिया धरना

Published at :16 Jun 2016 4:30 AM (IST)
विज्ञापन
दियारे में सड़क के लिए ग्रामीणों ने किया हंगामा, दिया धरना

सासामुसा : गंडक नदी के दियारे से सिपाया को जोड़नेवाले मुख्य पथ के निर्माण की मांग को लेकर दियारे के सैकड़ों ग्रामीण सड़क पर उतर गये. बुधवार को ग्रामीणों ने सिपाया खास गांव के पास सड़क जाम कर हंगामा किया. ग्रामीण डीएम को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े हुए थे. ग्रामीणों का आरोप […]

विज्ञापन

सासामुसा : गंडक नदी के दियारे से सिपाया को जोड़नेवाले मुख्य पथ के निर्माण की मांग को लेकर दियारे के सैकड़ों ग्रामीण सड़क पर उतर गये. बुधवार को ग्रामीणों ने सिपाया खास गांव के पास सड़क जाम कर हंगामा किया. ग्रामीण डीएम को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े हुए थे. ग्रामीणों का आरोप था कि सिपाया से निकल कर सिपाया खास होकर अहिरौली दान जानेवाली सड़क का 30 वर्ष पूर्व ईंटीकरण किया गया था.

सड़क पर साल-दर-साल आनेवाली बाढ़ के कारण समाप्त हो गया. अब जैसे ही बाढ़ आती है कि नाव छोड़ कर बाकी कोई सहारा नहीं बचता है. इस सड़क के निर्माण से 25 गांव के लगभग 20 हजार की आबादी कुप्रभावित हो रही है. सड़क के निर्माण के लिए सांसद से लेकर विधायक तक के पास आग्रह किया गया, लेकिन किसी ने नहीं सुना. सड़क जाम के कारण लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ा. काला मटिहिनिया पंचायत के मुखियापति असगर अली के घंटों प्रयास के बाद किसी तरह ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ.

मुखिया ने इन्हें आश्वस्त किया है कि अधिकारियों से बात कर इस सड़क का निर्माण कराया जायेगा. इस मौके पर ग्रामीण मनीर आलम, जाकिर हुसैन, शिवजी ठाकुर, हसबुद्दीन अंसारी, शहाबुद्दीन अंसारी, मुमताज अंसारी, रवि मांझी, प्रदीप मांझी, राजीव पटेल, सलमा खातून समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन