पांच लाख रुपये नहीं मिले, तो बच्चों सहित पत्नी को छोड़ा

गोपालगंज : दहेज में पांच लाख रुपये नहीं मिला, तो पति ने बच्चों सहित पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया है. पत्नी ने पति सहित तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. कटेया थाना क्षेत्र के बहोरवा गांव की मेनका देवी की शादी विश्वंभरपुर थाना क्षेत्र के सिसवा के अनिरुद्ध तिवारी के […]
गोपालगंज : दहेज में पांच लाख रुपये नहीं मिला, तो पति ने बच्चों सहित पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया है. पत्नी ने पति सहित तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. कटेया थाना क्षेत्र के बहोरवा गांव की मेनका देवी की शादी विश्वंभरपुर थाना क्षेत्र के सिसवा के अनिरुद्ध तिवारी के साथ 24 मई, 2001 को हुई थी. दहेज में पांच लाख रुपये की मांग की गयी थी. शादी के बाद ससुराल जाने पर विवाहिता को प्रताड़ित किया जाने लगा.
इस बीच उसे दो बच्चे भी हुए, लेकिन प्रताड़ना कम नहीं हुई. इधर मारपीट कर घर से निकाल दिया गया है. वहीं, उचकागांव थाना क्षेत्र के दहीभाता गांव की रूबी की शादी पश्चिम चंपारण के बैरिया थाना क्षेत्र के बगही गांव के रहनेवाले रंजीत कुमार के साथ हुई थी. दहेज में अल्टो कार की मांग की गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










