माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव बने उमेश पांडेय

Published at :28 Mar 2016 5:47 AM (IST)
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव बने उमेश पांडेय

गोपालगंज : बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई का चुनाव रविवार को गहमागहमी के बीच संपन्न हुआ. अध्यक्ष पद के लिए 62 में सर्वाधिक 45 मत सोनहुला उच्च विद्यालय के हेडमास्टर रहे कैलाश राय को प्राप्त हुआ. वे अध्यक्ष पद के लिए चयनित किये गये. उनके प्रतिद्वंद्वी मार्कंडेय तिवारी को 17 मत प्राप्त हुए. […]

विज्ञापन

गोपालगंज : बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई का चुनाव रविवार को गहमागहमी के बीच संपन्न हुआ. अध्यक्ष पद के लिए 62 में सर्वाधिक 45 मत सोनहुला उच्च विद्यालय के हेडमास्टर रहे कैलाश राय को प्राप्त हुआ. वे अध्यक्ष पद के लिए चयनित किये गये. उनके प्रतिद्वंद्वी मार्कंडेय तिवारी को 17 मत प्राप्त हुए. उपाध्यक्ष पद के लिए प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय, भोरे की प्रधानाध्यापिका इंद्रावती मिश्रा तथा वीएम उच्च विद्यालय के सहायक शिक्षक उमाशंकर पांडेय चयनित हुए. कोषाध्यक्ष के पद पर पूर्व प्रधानाध्यापक साखे रामदास उच्च विद्यालय के रमेश सिंह का चयन किया गया.

परीक्षा अध्यक्ष के पद पर गफूर गर्ल्स उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक भरत प्रसाद निर्विरोध चयनित हुए. परीक्षा सचिव के पद पर वीएम के शिक्षक अरुण कुमार पांडेय का चयन हुआ. राज्य कार्यकारिणी सदस्य के रूप में इब्राहिम मेमोरियल उच्च विद्यालय, सासामुसा के शिक्षक चंद्रशेखर द्विवेदी का चयन हुआ. सचिव पद को लेकर हुए मतदान में उच्च विद्यालय, बगही के प्रधानाध्यापक उमेश चंद्र पांडेय तथा इब्राहिम उच्च विद्यालय, सासामुसा के शिक्षक जमशेद आलम को क्रमश: 31-31 मत मिले. लॉटरी के माध्यम से उमेश चंद्र पांडेय सचिव पद के लिए चयनित किये गये. चुनाव परिणाम आते ही एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगा कर बधाई दी गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन