भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त

Published at :23 Mar 2016 1:38 PM (IST)
विज्ञापन
भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त

दो लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार गोपालगंज : उत्पाद विभाग की टीम ने मंगलवार को कटेया में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध शराब को बरामद किया है. शराब के साथ दो कारोबारियों के भी गिरफ्तार होने की सूचना है. होली से पहले उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है. उत्पाद विभाग […]

विज्ञापन

दो लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गोपालगंज : उत्पाद विभाग की टीम ने मंगलवार को कटेया में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध शराब को बरामद किया है. शराब के साथ दो कारोबारियों के भी गिरफ्तार होने की सूचना है. होली से पहले उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है. उत्पाद विभाग को सहरसा की तरफ से अवैध शराब आने की सूचना मिली थी. पुलिस टीम के सहयोग से कटेया में छापेमारी की गयी. इस दौरान ट्रक पर लदी तीन सौ शराब की पेटियां मिलीं. उत्पाद निरीक्षण संजय कुमार चौधरी ने बताया कि 1300 सौ पेटी शराब लेकर सहरसा से चली थी. रास्ते में शराब उतारने के बाद कटेया में लायी गयी.
उत्पाद अधीक्षक प्रियरंजन को इसकी गुप्त सूचना मिली. उत्पाद अधिकारी मनोज कुमार, राजेश कुमार और संजय कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया. उत्पाद नरीक्षक ने बताया कि इस कारोबार में कई माफिया संलिप्त हैं. प्राथमिकी दर्ज कर पूरे मामले की जांच की जा रही है.
एक अप्रैल से शराबबंदी को लेकर उत्पाद विभाग विशेष रूप से अभियान चला रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन