सारण से पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम

महम्मदपुर : राम मनोहर लोहिया उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य के अपहुत पुत्र कर तीसरे दिन भी कोई सुराग हाथ नहीं लगा. सोमवार को छपरा से पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ने स्कूल कैंपस से लेकर पूरे क्षेत्र को खंगाला. एसडीपीओ मनोज कुमार, महम्मदपुर के थानेदार विकास कुमार सिंह, सिधवलिया के थानेदार अशोक कुमार, बैकुंठपुर […]
महम्मदपुर : राम मनोहर लोहिया उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य के अपहुत पुत्र कर तीसरे दिन भी कोई सुराग हाथ नहीं लगा. सोमवार को छपरा से पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ने स्कूल कैंपस से लेकर पूरे क्षेत्र को खंगाला. एसडीपीओ मनोज कुमार, महम्मदपुर के थानेदार विकास कुमार सिंह, सिधवलिया के थानेदार अशोक कुमार, बैकुंठपुर के थानेदार मो जकारिया की टीम घटनास्थल पर पहुंच कर घटना को खंगालने में जुटी है.
अधिकरियों ने परिजनों से घंटों पूछताछ की है. ध्यान रहे कि राम मनोहर लोहिया उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य अरविंद कुमार पांडेय सारण जिले के नगरा थाने के रसुलपुर के निवासी हैं. महम्मदपुर थाने के टेकनिवास में परिवार के साथ रहते हैं. हाइस्कूल के मैदान में पवन प्रज्ञा यज्ञ चल रहा है. शनिवार की शाम 8 बजे उनका 10 वर्षीय लड़का रोहित कुमार यज्ञ देखने के लिए निकला, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










