800 लीटर स्पिरिट जब्त, दो तस्कार गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Mar 2016 12:18 AM (IST)
विज्ञापन

गोपालगंज : बेतिया-गोपालगंज रास्ते से स्पिरिट की तस्करी कर रहे दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पिकअप वैन पर लदी चार ड्रम स्पिरिट और अपाची बाइक को बरामद किया गया है. तस्कर मांझा के इमिलिया के सत्येंद्र कुमार यादव व बेतिया के जगदीश थाने के समशुद्दीन अंसारी हैं. पुलिस ने दोनों को […]
विज्ञापन
गोपालगंज : बेतिया-गोपालगंज रास्ते से स्पिरिट की तस्करी कर रहे दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पिकअप वैन पर लदी चार ड्रम स्पिरिट और अपाची बाइक को बरामद किया गया है. तस्कर मांझा के इमिलिया के सत्येंद्र कुमार यादव व बेतिया के जगदीश थाने के समशुद्दीन अंसारी हैं. पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है.
मनबोध परसौनी से किशोर अगवा
उचकागांव. स्थानीय थाने के मनबोध परसौनी गांव से एक किशोर को अगवा कर लिया गया है. घटना को लेकर किशोर रामकुमार साह के पिता बैद्यनाथ साह ने पुलिस को बताया है कि दो माह पूर्व उसके पड़ोसी राजकुमार साह तथा कलावती देवी उसके लड़के को बुला कर ले गये. बाद में जब दोनों से लड़के के मामले में पूछताछ की गयी तो पड़ोसी बताने में ताल-मटोल करने लगे.
दो माह तक पिता इस इंतजार में थे कि उनका लड़का घर आ जायेगा, लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी जब किशोर घर नहीं पहुंचा तब पिता ने कोर्ट में आवेदन देकर मामले की शिकायत दर्ज करायी. कोर्ट परिवाद के आधार पर स्थानीय थाने में पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










