होली स्पेशल ट्रेन आज से

Published at :14 Mar 2016 7:23 AM (IST)
विज्ञापन
होली स्पेशल ट्रेन आज से

थावे : पूर्वोत्तर रेलवे के थावे रेलखंड से होकर दो स्पेशल ट्रेनें चलाने की मंजूरी रेलवे ने दी है. स्पेशल ट्रेन इस माह के लिए चलेगी. होली विशेष ट्रेन से यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी. कटिहार से फिरोजपुर के बीच अप 05717 स्पेशल ट्रेन 17 मार्च, 24, 31 मार्च को थावे शाम 6:50 बजे पहुंचेगी. […]

विज्ञापन
थावे : पूर्वोत्तर रेलवे के थावे रेलखंड से होकर दो स्पेशल ट्रेनें चलाने की मंजूरी रेलवे ने दी है. स्पेशल ट्रेन इस माह के लिए चलेगी. होली विशेष ट्रेन से यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी. कटिहार से फिरोजपुर के बीच अप 05717 स्पेशल ट्रेन 17 मार्च, 24, 31 मार्च को थावे शाम 6:50 बजे पहुंचेगी. तथा 6:55 बजे रवाना होगी. उसी तरह डाउन 05718 फिरोजपुर-कटिहार स्पेशल ट्रेन 18, 25 मार्च तथा एक अप्रैल को 1:20 बजे पहुंचेगी. यह ट्रेन 1:25 बजे रवाना होगी.
उसी तरह गुवाहाटी से गोरखपुर के बीच होली स्पेशल ट्रेन उप 05609 18 मार्च, 25 मार्च, 30 मार्च को शाम 6:30 बजे पहुंचेगी तथा 6:35 बजे रवाना होगी. उसी तरह 05610 गोरखपुर से गुवाहाटी के लिए 19 मार्च तथा 26 मार्च को 2:35 बजे ट्रेन थावे जंकशन पर पहुंचेगी तथा 6:40 बजे रवाना होगी.
लखनऊ-पाटलिपुत्र के बीच चलेगी ट्रेन : गंगा नदी पर बने दीघा पुल ने दो प्रदेशों की राजधानियों को नजदीक ला दिया है. अब पटना से लखनऊ तक की राह और आसान हो गयी है. फिलहाल, पूर्वांचल के लोगों को राहत देने के लिए रेलवे बोर्ड ने लखनऊ से पाटलिपुत्र तक एक्सप्रेस ट्रेन चलाने के लिए हरी झंडी दे दी है. 14 मार्च से गोरखपुर-छपरा-गोंडा होते हुए यह ट्रेन नियमित चलने लगेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन