महादलित परिवार को एएसआइ दे रहा धमकी!
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Mar 2016 7:23 AM (IST)
विज्ञापन

गोपालगंज : हजियापुर वार्ड नं- 27 महादलित बस्ती में नगर थाने में पदस्थापित एएसआइ के द्वारा गाली-गलौज करने तथा बेटी को उठा ले जाने की धमकी महादलित परिवार को दी गयी है. पीड़ित परिजनों ने पुलिस कप्तान निताशा गुड़िया को आवेदन देकर सुरक्षा की अपील की है. महिला तारा देवी ने कहा है कि पड़ोसी […]
विज्ञापन
गोपालगंज : हजियापुर वार्ड नं- 27 महादलित बस्ती में नगर थाने में पदस्थापित एएसआइ के द्वारा गाली-गलौज करने तथा बेटी को उठा ले जाने की धमकी महादलित परिवार को दी गयी है.
पीड़ित परिजनों ने पुलिस कप्तान निताशा गुड़िया को आवेदन देकर सुरक्षा की अपील की है. महिला तारा देवी ने कहा है कि पड़ोसी राजू मेहता के घर एएसआइ आते-जाते रहे हैं. रात के 11 बजे पहुंच कर मेरे दरवाजे को पीटने लगे. बच्चों को गोली-गलौज करने लगे. दरवाजा खोला गया तो नशे में धुत थेे. उनके सह पर राजू ने मेरे घर की दीवार को तोड़ दिया.
अब बेटी को उठा ले जाने की धमकी दे रहे हैं. मुंह खोलने पर बरबाद करने की बात कर रहे हैं. एएसआइ की धमकी से पूरा परिवार दहशत में है. मैं अकेली विधवा शहर में सफाई कर किसी तरह रोटी की व्यवस्था कर पाती हूं. पुलिस कप्तान ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई के लिए नगर थाने के इंस्पेक्टर से जांच करने की अपील की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










